Close Menu
    What's Hot

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए सांसद शशि थरूर
    Breaking News

    केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए सांसद शशि थरूर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Shashi Tharoor: केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए सांसद शशि थरूर
    Shashi Tharoor: केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए सांसद शशि थरूर

    19 जनवरी को महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम से नाराज है शशि थरूर, राहुल गांधी ने मंच से नहीं लिया था नाम
    Shashi Tharoor, (द भारत ख़बर), तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल विधानसभा चुनावों को लेकर होने वाली पार्टी की अहम रणनीतिक बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक थरूर हालिया घटनाक्रम से नाराज हैं। सूत्रों का कहना है कि 19 जनवरी को कोच्चि में आयोजित महापंचायत कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया, लेकिन शशि थरूर को नजरअंदाज कर दिया था।

    थरूर के करीबी सूत्रों के मुताबिक यह घटना उनके लिए टिपिंग पॉइंट साबित हुई। इससे पहले भी राज्य के कुछ नेता उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश कर चुके हैं, जिससे वह असहज महसूस कर रहे थे। इस मामले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि केरल कांग्रेस के सभी बड़े नेता मीटिंग में आ रहे हैं। जो कांग्रेस के किसी काम के नहीं हैं और बड़े नेता नहीं हैं वे आएं या न आएं कोई फर्क नहीं पड़ता।

    केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए थरूर

    इस मामले पर थरूर के आॅफिस से कहा गया की ओर से कहा गया है कि वे केरल लिटरेचर फेस्टिवल के सिलसिले में कोझिकोड में पहले से तय कार्यक्रमों के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे और इसकी जानकारी पार्टी को दे दी गई है।

    वायनाड बैठक के बाद भी फिर उभरे मतभेद

    हाल ही में वायनाड में हुए लक्ष्य 2026 लीडरशिप कैंप के दौरान पार्टी के भीतर मतभेद सुलझाने की कोशिश हुई थी। इसके बाद थरूर ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे पार्टी लाइन से कभी अलग नहीं रहे। उस बैठक में यह सहमति भी बनी थी कि थरूर चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पूरे राज्य में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके बावजूद कोच्चि कार्यक्रम के बाद राज्य कांग्रेस में अंदरूनी असहमति सामने आ गई।

    वरिष्ठ नेताओं को करा चुके अवगत

    सूत्रों के मुताबिक थरूर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें केसी वेणुगोपाल और केरल मामलों की प्रभारी दीपा दास मुंशी शामिल हैं, को संदेश भेजकर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की बात उठाई है। बीते समय में थरूर के कुछ बयानों और लेखों को लेकर पार्टी के भीतर आलोचना होती रही है।

    पिछले साल भारत-पाकिस्तान संबंधों और पहलगाम हमले के बाद कूटनीतिक पहल पर उनके बयानों को लेकर भी विवाद हुआ था। हालांकि थरूर का कहना रहा है कि विदेश नीति पर उनकी सोच में कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से कोई मतभेद नहीं है और इस मुद्दे पर द्विदलीय रवैया होना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के लोग डीएमके के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं: पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकतें है अप्लाई
    Next Article 30 नामों पर लगी मुहर, एक महल में फंसे 50 सितारे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

      By परवेश चौहानOctober 14, 2026

      शाई होप की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए…

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.