Close Menu
    What's Hot

    Challan News: लोक अदालत में चालान माफ़ी के नियम बदले

    June 23, 2026

    राजेश खन्ना ने एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बारात!

    June 23, 2026

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»NAFIS तकनीक ने हरियाणा पुलिस को दो अपराध मामलों में सफलता
    हरियाणा

    NAFIS तकनीक ने हरियाणा पुलिस को दो अपराध मामलों में सफलता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) ने सितंबर और अक्टूबर 2025 में फिंगरप्रिंट साइंस और राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS) का उपयोग कर दो महत्वपूर्ण अपराध मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की आधुनिक और तकनीकी-आधारित जांच की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। रोहतक के सदर थाने में दर्ज मामले में SCRB ने विशेष भूमिका निभाई। घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल के टुकड़ों से मौके के फिंगरप्रिंट (चांस प्रिंट) विकसित किए गए और उन्हें NAFIS में अपलोड किया गया।

    15 जून को दयानंद ने रोहतक के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा सतीश घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान सतीश को गांव के सरकारी अस्पताल में बेहोश पाया गया और बाद में PGI रोहतक में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट लिफ्टर टीम ने शराब की बोतल के टूटे हुए टुकड़ों से चांस प्रिंट तैयार किए। इन प्रिंट्स को NAFIS में अपलोड किया गया, जिसके विश्लेषण से आरोपी नरेश, पुत्र राजरूप, का पता चला। तकनीकी सबूत की पुष्टि के बाद आरोपी को ट्रेस किया गया और संबंधित थाने को सूचित किया गया।

    पानीपत में चोरी का खुलासा

    SCRB ने 21 अगस्त 2025 को पानीपत के चांदनी बाग थाने में दर्ज चोरी के मामले को भी हल करने में प्रमुख भूमिका निभाई। शिकायतकर्ता सोनू, पुत्र हुकुम चंद, ने घर लौटकर देखा कि ताले तोड़कर घर में सामान बिखरा हुआ है और सोने के जेवर एवं नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तिजोरी व आइरन कपबोर्ड से चांस प्रिंट विकसित कर उन्हें NAFIS में अपलोड किया। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ के विश्लेषण से आरोपी सन्नी, पुत्र विनोद लोढ़ा, की पहचान हुई। इसके बाद आरोपी को ट्रेस कर संबंधित थाने को तुरंत सूचित किया गया।

    हरियाणा पुलिस की तकनीकी-आधारित कार्यप्रणाली और सफलता

    इन दोनों मामलों से यह स्पष्ट होता है कि उन्नत फिंगरप्रिंट तकनीक और NAFIS सिस्टम हरियाणा पुलिस के अपराध अन्वेषण में गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं। तकनीक के माध्यम से अपराधियों की पहचान तेजी से हो रही है और जांच अधिक वैज्ञानिक एवं परिणामोन्मुखी बन रही है। DGP ओ.पी. सिंह ने तकनीक के साथ-साथ मानव पहलू पर भी जोर दिया है। ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ जैसी मुहिमों से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो रही है। इस प्रकार हरियाणा पुलिस न केवल संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी पर काबू पा रही है, बल्कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतरनतारन उपचुनाव में हार के बाद सुखबीर सिंह बादल का…
    Next Article बिहार की रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान बवाल, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी में लगाई आग-Chaos erupts during vote counting in Bihar’s Ramgarh assembly constituency; three policemen injured, vehicle set on fire-Aaj Samaaj
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    युद्ध की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ को भारत का जवाब, PoK पर कही बड़ी बात

    June 23, 2026

    CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?

    June 23, 2026

    हरियाणा के रेवाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों को बोलती थी- मुझे पसंद नहीं करते ये लोग, पति और सास पर केस दर्ज

    June 23, 2026

    हरियाणा कैबिनेट ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन एक्ट, 2024 को मंज़ूरी दी

    June 23, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा

    June 22, 2026

    10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

    June 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Challan News: लोक अदालत में चालान माफ़ी के नियम बदले

    By श्वेता चौहानJune 23, 2026

    Challan News: अब सड़क पर ट्रैफ़िक नियम तोड़ने पर आपको ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता…

    राजेश खन्ना ने एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बारात!

    June 23, 2026

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

    June 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.