हर रोज सुबह छह बजे तेल कंपनियां जारी करती हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol-Diesel Price Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देशभर में आज तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के आज के रेट जारी किए हैं। बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे ये रेट जारी करती हैं। जिसके बाद देश भर में पेट्रोल पंप उसी रेट के हिसाब से पेट्रोल और डीजल बेचते हैं। वहीं आज जारी किए रेट में तेल कंपनियों ने किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है और यह अपने पिछले स्तर पर ही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के दाम
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतें अपने जून के रेट से करीब 35 से 40 प्रतिशत तक गिर चुकी है। लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए हैं। हालांकि पिछले दिनों देश की एक बड़ी निजी कंपनी नायरा ने इसकी कीमतों में कमी की थी लेकिन प्रमुख सरकारी कंपनियों ने इसमें कोई फेरबदल नहीं किया है। जिससे आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत का इंतजार करना पड़ रहा है।
दिल्ली सहित प्रमुख शहरों में पेट्रोल के रेट प्रति लीटर
दिल्ली 94.77 रुपए, मुंबई 103.50 रुपए, कोलकाता- 105.41 रुपए, चेन्नई 100.80, नोएडा 94.85 और जयपुर में 104.72 रुपए प्रति लीटर रहेगी पेट्रोल की कीमत। इसी तरह से डीजल के दाम की बात करें तो यह दिल्ली में 87.67 रुपए, मुंबई में 90.03 रुपए, कोलकाता में 92.02 रुपए और चेन्नई में 92.39 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
इसलिए हर राज्य में अलग है कीमत
पेट्रोल और डीजल की बेस कीमत लगभग एक जैसी होती है, लेकिन राज्यों में लगने वाला सेस, स्थानीय टैक्स, फ्रेट चार्ज और डीलर कमीशन अलग-अलग होने की वजह से हर शहर में ईंधन की कीमत बदल जाती है। जिसके कारण प्रत्येक शहर में उपभोक्ताओं को इन दोनों के लिए अलग-अलग कीमत चुकानी पड़ती है।
ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने के दाम में गिरावट, खरीदारी के लिए अच्छा मौका

