लगातार दूसरे दिन कम हुए दोनों कीमती धातुओं के दाम
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में दोबारा उपज रहे तनाव के बीच दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन भी इन दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन इन दोनों कीमती धातुओं के लिए अस्थिरता वाले हैं और इनके दाम ऊपर-नीचे होते रहेंगे।
भारतीय सर्राफा बाजार में यदि दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के भाव आज 145410 रुपए, 22 कैरेट सोने के दाम 133300 रुपए और 18 कैरेट सोने के भाव 109090 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं देश की राजधानी मुंबई की बात करें तों यहां पर 24 ग्राम कैरेट के दाम 145260 रुपए, 22 कैरेट सोने के दाम 133150 रुपए और 18 कैरेट सोने के भाव 108940 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
इस तरह हैं चांदी के दाम
एक तरफ जहां सर्राफा बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं वहीं दूसरी तरफ चांदी भी अपने कल के स्तर से नीचे खिसकी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपए प्रति किलो के आसपास है। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज की गई है।
इसलिए कम हो रहे दोनों के दाम
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही जानकारों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली नीति बैठक को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोने की मांग थोड़ी कमजोर हुई है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। जिस कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट हो रही है। सर्राफा बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं में चल रही यह गिरावट भारतीय ग्राहकों की खरीदारी के लिए अच्छा मौका साबित हो रही है।

