Close Menu
    What's Hot

    स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

    June 20, 2026

    FIFA World Cup की सबसे ग्लैमरस फैन ने बढ़ाया पारा, स्टेडियम से वायरल हुईं तस्वीरें

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
    Breaking News

    कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
    Weather Update : कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत

    कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मैदानी राज्यों में ठंड

    Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते समस्त उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर का सामना कर रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी और दिल्ली तक सभी उत्तरी राज्य घने कोहरे की चपेट में रहे। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।

    हिमाचल और कश्मीर में कई जगह पारा शून्य से नीचे

    कश्मीर घाटी में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.2 और श्रीनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल के ताबो में माइनस 6.8, कुकुमसेरी में -6.2, कल्पा में तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड में केदारनाथ समेत कुछ इलाकों में हिमपात होने से पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। मुनस्यारी में लंबे समय से बर्फबारी नहीं होने से काली पड़ रही हिमालयी चोटियों पर अब बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

    अभी ठंड से राहत के नहीं हैं आसार

    मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार साल की शुरूआत के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में मौसम ने कंपकंपा देने वाला बफीर्ला रुख अख्तियार कर लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड, शीतलहर तथा घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस तीखी और कड़कड़ाती ठंड के लिए पश्चिमी विक्षोभ के साथ ऊपरी वायुमंडल की तेज हवाओं का साथ विशेष रूप से जिम्मेदार है।

    जेट स्ट्रीम भी बना रही सर्दी को तीव्र

    इसके अलावा उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जहां हवा की गति लगभग 140 नॉट तक दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यही मौसमी परिस्थितियां उत्तर भारत में सर्दी के प्रकोप को और तीव्र बना रही हैं। मध्य प्रदेश में नए साल के पहले ही दिन मौसम ने अचानक करवट ली। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय 16 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि 5 जिलों में बादल छाए रहे।

    ये भी पढ़ें : Prayagraj Magh Mela : संगम घाट पर शुरू हुआ माघ मेला

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मेंद्र की ‘इक्कीस’ ने पहले दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘धुरंधर’ से टक्कर का शुरू हुआ खेल
    Next Article केंद्र सरकार ने निर्यातकों को दी वित्तीय सहायता
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      By अंकित कुमारJune 20, 2026

      NEET Exam Guidelines: स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा…

      प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

      June 20, 2026

      FIFA World Cup की सबसे ग्लैमरस फैन ने बढ़ाया पारा, स्टेडियम से वायरल हुईं तस्वीरें

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.