Close Menu
    What's Hot

    अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    August 14, 2026

    Haryana Assembly Session: 27 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, तीन दिन चलने के आसार

    August 14, 2026

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

      August 14, 2026

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026

      हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति

      August 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर
    Breaking News

    अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    New Motor Vehicle Rules: नोटिफिकेशन में बताए गए इस नियम का मकसद यह पक्का करना है कि सड़क पर चलते समय लोड बॉडी पूरी तरह से बंद रहे।
    New Motor Vehicle Rules: नोटिफिकेशन में बताए गए इस नियम का मकसद यह पक्का करना है कि सड़क पर चलते समय लोड बॉडी पूरी तरह से बंद रहे।

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए नियम किए जारी, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए नियम
    New Motor Vehicle Rules, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन करते हुए डंपर-टिपर की लोड बॉडी को ऊपर से पूरी तरह ढकने वाली आॅटोमैटिक कवरिंग व्यवस्था को अनिवार्य करने का प्रावधान किया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा। इसका सीधा असर डंपर, टिपर और भारी कमर्शियल व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों के साथ-साथ इन वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कवरिंग सिस्टम और संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनियों पर पड़ सकता है।

    नए नियम के तहत टिपर और डंपर वाहनों में आॅटोमैटिक (स्वचालित) लोड कवर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। डंपर और टिपर वाहनों में ड्राइवर के केबिन में आॅडियो-विजुअल अलर्ट सिस्टम भी लगाना अनिवार्य किया गया है। इससे वाहन चलने के दौरान र यदि कवर खुला या असुरक्षित रहेगा तो ड्राइवर के केबिन में लगे आॅडियो-विजुअल सिस्टम से तुरंत चेतावनी अलर्ट मिलेगा।

    कचरा और पत्थर ढोने वाले वाहनों पर बड़ा असर

    इस बदलाव का असर खास तौर पर म्युनिसिपल कचरा, निर्माण सामग्री, खनन सामग्री, पत्थर, रेत और अन्य ढीला माल ढोने वाले डंपर और टिपर पर पड़ेगा। खुले डंपर से कचरा या धूल सड़क पर गिरने, हवा में उड़ने और पीछे चल रहे वाहनों के लिए खतरा पैदा होने की समस्या लंबे समय से देखी जाती है। वहीं पत्थर और बोल्डर ढोने वाले टिपर से सामग्री गिरने पर दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ सकता है। नए नियम से उम्मीद है कि सड़क पर चलते समय लोड को कवर रखना अनिवार्य होने से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी।

    भारी वाहन कंपनियों के लिए अहम क्यों?

    इस नियम के लागू होने से डंपर और टिपर बनाने वाली कंपनियों को नए वाहनों के डिजाइन और उपकरणों में बदलाव करना होगा। उन्हें आॅटोमैटिक लोड कवरिंग सिस्टम देना होगा। कवरिंग सिस्टम के लिए इलेक्ट्रिक/हाइड्रोलिक/मैकेनिकल विकल्पों का इस्तेमाल करना होगा।

    ड्राइवर केबिन में आॅडियो-विजुअल चेतावनी व्यवस्था देनी होगी। लोड को पूरी तरह कवर करने की क्षमता सुनिश्चित करनी होगी। यानी 1 अप्रैल 2027 से डंपर-टिपर के निर्माण में सेफ्टी और लोड-कंटेनमेंट फीचर की भूमिका और बढ़ जाएगी।

    सरकार का लक्ष्य दुर्घटनाओं को कम करना

    सरकार का यह कदम मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और खुले लोड से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने पर केंद्रित है। नए नियम के बाद सड़क पर खुला लोड लेकर चलने वाले डंपर और टिपर के लिए अनुपालन की जरूरत पहले से ज्यादा सख्त हो जाएगी। डंपर-टिपर इंडस्ट्री के लिए यह एक अहम रेगुलेटरी बदलाव है। कंपनियों को 1 अप्रैल 2027 की डेडलाइन से पहले नए कवरिंग और अलर्ट सिस्टम को वाहनों में शामिल करने की तैयारी करनी होगी।

    क्या होगा फायदा?

    उल्लेखनीय है कि कई बार हम बाइक से सड़क पर चल रहे होते हैं तो ऐसे खुले ट्रक या डंपर के पीछे गाड़ी चलानी पड़ती है, जिसमें मिट्टी, रेत या मलबा भरा रहता है, जिसके गिरने का डर बना रहता है। या फिर खुले कूड़े वाले डंपर की बदबू से परेशान होना पड़ा है? लेकिन इस नए नियम के लागू हो जाने से आम लोगों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।

    लोड बॉडी को पूरी तरह ढकना अनिवार्य

    सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इस कवर के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप किसी भी उपयुक्त सामग्री (मटीरियल) का उपयोग किया जा सकता है। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर आवाजाही के दौरान डंपर या टिपर की लोड बॉडी पूरी तरह से ढकी रहे, ताकि कोई भी सामग्री बाहर न गिरे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Assembly Session: 27 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, तीन दिन चलने के आसार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026

      हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति

      August 13, 2026

      Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National

      August 13, 2026

      IMD weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी | National

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

      By अंकित कुमारAugust 14, 2026

      New Motor Vehicle Rules: नोटिफिकेशन में बताए गए इस नियम का मकसद यह पक्का करना…

      Haryana Assembly Session: 27 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, तीन दिन चलने के आसार

      August 14, 2026

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.