Close Menu
    What's Hot

    सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात

    October 31, 2026

    1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों ने सतनाम सिंह संधू…

    October 31, 2026

    GST से लेकर कॉलर आईडी तक, आज से बदल जाएंगे 5 नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026

      Sanjay Gupta Passes Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में अचानक गिरने से लगी थी गंभीर चोट | National

      October 31, 2026

      Watch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो | National

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात
    हरियाणा

    सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संकल्प लिया था, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सरदार पटेल ने भारत को जोड़ा था और अब हमारा दायित्व है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करें।

    मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 1947 में देश आजाद तो हुआ, लेकिन उस समय भारत सैकड़ों रियासतों में बंटा हुआ था। अलग-अलग रियासतों के अपने झंडे और व्यवस्थाएं थीं। दुनिया में चर्चा थी कि भारत एकजुट नहीं रह पाएगा, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता से रियासतों का भारत में विलय करवाकर देश को एकता के सूत्र में बांधा। जूनागढ़ और हैदराबाद जैसी रियासतों के मामले में भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि भारत की एकता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की उपाधि उन्हें अंग्रेजों ने नहीं दी थी। सरदार पटेल को किसानों ने उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर ‘सरदार’ की उपाधि दी थी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का भाव कितना आवश्यक है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अखिल भारतीय सेवाओं की नींव रखी, जिन्हें देश का स्टील फ्रेम कहा जाता है। उन्होंने 21 अप्रैल, 1947 को अधिकारियों को संबोधित करते हुए सेवा, निष्पक्षता और ईमानदारी को प्रशासन की आत्मा बताया था। उनका मानना था कि अखिल भारतीय सेवाओं के बिना अखंड भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। एकता केवल नक्शे पर खींची गई लकीरों से नहीं बनती, बल्कि फाइलों पर लिए गए निष्पक्ष निर्णयों और जनता के विश्वास से मजबूत होती है।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उसकी अपनी सरकार है। हरियाणा सरकार भी इसी भावना के साथ सुशासन और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। प्रदेश में पिछले समय में दो लाख से अधिक युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं और सिफारिश की संस्कृति को समाप्त किया गया है। यही सरदार पटेल के सुशासन के सपने की भावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। साथ ही, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण करवाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज यह प्रतिमा पूरी दुनिया को भारत की एकता और अखंडता का संदेश दे रही है।


    Nitin Nabin 2026 09 ecf2617e1d1257a2e99f8f7d26fb5800 1200x675

     मुख्यमंत्री ने कहा कि एकता को तोड़ने वाली ताकतें कभी क्षेत्रवाद, कभी भाषावाद और कभी अफवाहों के माध्यम से समाज को बांटने का प्रयास करती हैं। इनका जवाब हमारी एकता है। हमारा संकल्प ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का है। हमें मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें। सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया था और अब वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा को भी प्रमुख भूमिका निभानी है।

     इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से सभी परिचित हैं। आजादी के समय देश अनेक रियासतों में बंटा हुआ था और ऐसे में देश को एकजुट रखना तथा उसका प्रशासन चलाना बड़ी चुनौती थी। सरदार पटेल की दृढ़ता, क्षमता और कुशलता का ही परिणाम था कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, डॉ सुमिता मिश्रा सहित अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित थे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों ने सतनाम सिंह संधू…
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

    October 31, 2026

    हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

    October 31, 2026

    हरियाणा रोडवेज बसों का 2 दिनों का चक्का जाम, रोडवेज यूनियन का ऐलान

    October 31, 2026

    हरियाणा में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, अंबाला में छाया सीजन का पहला कोहरा; KMP-KGP पर थमी वाहनों की रफ्तार

    October 31, 2026

    मेरठ से पहले अंबाला में गूंजी थी आजादी की आवाज! 800 करोड़ के स्मारक में दिखेगी 1857 की अनसुनी कहानी

    October 31, 2026

    हरियाणा में किसानों को तोहफा, सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाया, प्रति एकड़ 10 हजार बढ़ेगी आय

    October 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात

    By प्रमोद रिसालियाOctober 31, 2026

    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने…

    1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों ने सतनाम सिंह संधू…

    October 31, 2026

    GST से लेकर कॉलर आईडी तक, आज से बदल जाएंगे 5 नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

    October 31, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.