राउत बोले- हमारे सांसदों को किडनैप किया गया
Shiv Sena Crisis, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक में केवल 6 सांसद ही उपस्थित हुए, बाकी 6 सांसदों ने बैठक से किनारा कर लिया। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) ने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिल्ली में होने वाली बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। आज की बैठक में सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे।
बैठक में सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि जो सांसद नहीं आए पार्टी उनके खिलाफ नोटिस जारी करेगी। यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे सांसदों को किडनैप किया गया है। जो बैठक में आएगा वो हमारे साथ है, जो नहीं आएगा वो गद्दार।
6 बागी सांसदों वाई+ सिक्योरिटी
गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस को 6 बागी सांसदों वाई+ सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 6 सांसदों ने बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिंदे गुट में विलय के लिए चिट्ठी भेजी। उधर संजय राउत ने लगातार दूसरे दिन बागी सांसदों को गाली दी।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज का खुला रहना बेहद जरूरी : पीएम

