Close Menu
    What's Hot

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    July 23, 2026

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाई, आॅपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी फर्म का दावा
    Breaking News

    पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाई, आॅपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी फर्म का दावा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Operation Sindoor Lobbying: पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाई, आॅपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी फर्म का दावा
    Operation Sindoor Lobbying: पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाई, आॅपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी फर्म का दावा

    कहा- पाकिस्तान ने अमेरिका में अपने डिप्लोमैट के जरिए लॉबिंग की थी
    Operation Sindoor Lobbying, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाई। यह दावा अमेरिका के फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट के सार्वजनिक हुए दस्तावेज में किया गया है। दस्तावेज में कहा गया है, पिछले साल अप्रैल में भारत के चलाए आॅपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंग रोकने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका में अपने डिप्लोमैट के जरिए लॉबिंग की थी।

    इसके तहत अमेरिका में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, पेंटागन और विदेश विभाग के अफसरों के साथ करीब 60 बार संपर्क किया था। एफएआरए के तहत अमेरिकी न्याय विभाग में दाखिल दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तानी राजनयिकों ने ईमेल, फोन कॉल, वन-टु-वन बैठकों के जरिए अप्रैल अंत से लेकर 4 दिन के आॅपरेशन सिंदूर के बाद तक संघर्ष विराम के लिए बैठकें जारी रखी थीं।

    अमेरिका का दबाव बनाकर युद्ध रुकवाना चाहता था पाक

    पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत पर अमेरिका का दबाव बनाकर युद्ध रुकवाना चाहता था। उसने ट्रम्प प्रशासन तक तेजी से पहुंच बनाने, व्यापार और कूटनीतिक फैसलों को प्रभावित करने के लिए 6 लॉबिंग फर्मों पर करीब 45 करोड़ खर्च किए थे। अमेरिकी लॉबिंग फर्म एसएचडब्ल्यू पार्टनर्स एलएलसी ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सरकार और उसके अधिकारियों से संपर्क बढ़ाने के लिए फर्म की सेवाएं ली थीं।

    10 मई को हुआ सैन्य टकराव समाप्त

    एफएआरए में दी गई जानकारी के अनुसार 10 मई को इस फर्म ने भारतीय दूतावास की ओर से व्हाइट हाउस चीफ आॅफ स्टाफ सूसी वाइल्स, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के रिकी गिल से संपर्क कराने में मदद की। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और आॅपरेशन सिंदूर से जुड़ी मीडिया कवरेज जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 10 मई को ही भारत और पाकिस्तान के बीच चला 4 दिन का सैन्य टकराव समाप्त हुआ था। फर्म की भूमिका में बैठकों की व्यवस्था करना, फोन कॉल और ईमेल के जरिए दोनों देशों के अधिकारियों को जोड़ना शामिल था।

    विदेशी सरकारों के साथ लॉबिंग करना कानूनी और स्थापित प्रथा

    भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि संपर्क बढ़ाने के लिए अमेरिका में विभिन्न दूतावास, प्राइवेट कंपनियां और व्यावसायिक संगठन लॉबिंग फर्मों और कन्सलटेंट्स का सहारा लेते हैं। भारतीय दूतावास भी 1950 के बाद से ही आवश्यकता के अनुसार ऐसी फर्मों के साथ अनुबंध करता रहा है।

    अमेरिका में डिपार्टमेंट आॅफ जस्टिस में फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत विदेशी सरकारों के साथ लॉबिंग करना कानूनी और स्थापित प्रथा है। जस्टिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा रिकॉर्ड है कि कब-कब, किसने-किन लॉबिंग फर्मों के साथ संपर्क किया। इसे किसी प्रकार की मध्यस्थता के तौर पर देखना एकदम गलत है।

    कांग्रेस बोली- क्या सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले में व्यापार से जुड़े पहलू भी थे

    वहीं, अमेरिकी लॉबिंग फर्मों की रिपोर्ट्स पर कांग्रेस का कहना है कि 10 मई 2025 को बहुत कुछ हुआ, जिसके बाद आॅपरेशन सिंदूर को रोकने का पहला ऐलान अमेरिका की ओर से किया गया। कांग्रेस नेता अमिताभ दुबे ने कहा कि 10 मई को जिन अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया गया, उनमें यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर भी शामिल थे। इससे यह शक पैदा होता है कि क्या सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले में व्यापार से जुड़े पहलू भी थे।

    ये भी पढ़ें: कौन सा कुत्ता किस मूड में है, यह आप नहीं जान सकते: सुप्रीम कोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, मिलेगी अलग उत्तर पुस्तिका, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
    Next Article 17 साल छोटी स्टूडेंट पर आया Kartik Aaryan का दिल? ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने तोड़ी चुप्पी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

      By परवेश चौहानJuly 23, 2026

      शुभमन गिल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नई दिल्ली. इंग्लैंड में हाल में खत्म…

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.