दिल्ली : रात करीब 10:25 बजे दिल्ली-एनसीआर (खासकर नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों) में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। उत्तराखंड में भी झटके महसूस होने की खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी आज रात 10:23 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र खाडून लागा गवाली से 22 किमी दूर था.
लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। शांत रहें और सावधानी बरतें।
