दूसरे चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी ने की युवाओं और महिलाओं से विशेष अपील
PM Modi Appeals To Bengal Voters (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। पहले चरण के मतदान में जहां बंगाल की जनता ने 93 प्रतिशत मतदान करके नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की है कि आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में वे अपना पिछला रिकॉर्ड डाले और बढ़ चढ़कर वोटिंग करते हुए नया रिकॉर्ड बनाएं। इसके लिए पीएम मोदी ने प्रदेश के युवा वोटरों और महिलाओं से खास अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान लोकतंत्र के लिए बेहद अहम है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को ज्यादा जीवंत और प्रभावशाली बनाती है, इसलिए उनका मतदान करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक मतदान करें।
देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें
पीएम मोदी ने जोर दिया कि इससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि देश के विकास और पुनर्निर्माण में भी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मतदान से एक मजबूत और समृद्ध भारत की नींव और मजबूत होगी। पीएम मोदी का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसी से देश आगे बढ़ता है।
सुबह सात बजे से जारी है वोटिंग
ज्ञात रह कि प्रदेश में दूसरे व अंतिम चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग का कार्य सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और यह देर शाम छह बजे तक चलेगा। छह बजे के बाद जो भी मतदाता मतदान केंद्र के अंदर होगा वह अपने वोट का प्रयोग कर सकेगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। कुल 2321 कंपनियों की तैनाती की जा रही है, जो मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक निगरानी रखेंगी। केंद्रीय बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रहेगी।
ये भी पढ़ें : Ganga Expressway Toll Rates : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान ढीली होगी जेब

