Close Menu
    What's Hot

    ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय कुमार के राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान

    June 8, 2026

    बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

    June 8, 2026

    People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब

      June 7, 2026

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, पुलिस जवान शहीद
    Breaking News

    सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, पुलिस जवान शहीद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu Encounter : सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, पुलिस जवान शहीद
    Jammu Encounter : सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, पुलिस जवान शहीद

    सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने किया था आतंकवादियों का घेराव, देर रात तक दोनों तरफ से चलती रही फायरिंग

    Jammu Encounter (द भारत ख़बर), जम्मू : जम्मू के उधमपुर जिले में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का घेराव किया। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई और यह देर रात तक चलती रही। इस फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। जबकि सुरक्षा बलों ने अभी भी एरिया को घेरा हुआ है। बताया जा रहा है कि घेरे हुए आतंकवादियों की संख्या चार से पांच हो सकती है।

    ज्ञात रहे कि पिछले साल भी इसी इलाके के मोटो गांव के पास भी आतंकी दिखे थे। तब भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था लेकिन घना जंगल होने के चलते आतंकी भाग निकले थे। इस क्षेत्र की सीमा कठुआ और सांबा जिले से लगती है। जंगल दोनों जिलों में फैला है और इस क्षेत्र में पहले भी संदिग्ध देखे जाते रहे हैं।

    सुरक्षा बलों ने सभी रास्ते किए सील

    छिपे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मजालता के सोआन गांव में सुरक्षाबलों को आतंकी होने के इनपुट मिले थे। ये गांव घने जंगल क्षेत्र में है। सूचना थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकी छिपे हैं और ये एक घर में जबरन घुसकर खाना ले जाते हैं। इसके आधार पर पुलिस के एसओजी ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ चिह्नित इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने भाग निकलने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने इस पर जवाबी कार्रवाई।

    सटीक जानकारी के बाद शुरू किया आपरेशन

    जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने कहा कि दूरदराज के इस गांव में आतंकवादियों के बारे में पुलिस को सटीक जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया है। अभियान पुलिस के स्पेशल आॅपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसओजी की एक बहुत छोटी टीम ने आतंकवादियों को घेर रखा है। अंधेरा और मुश्किल इलाका होने के कारण जंगल में तलाशी अभियान में बाधा आई है।

    गांव के परिवार को परेशान कर रहे थे आतंकी

    सूत्रों ने बताया कि गांव के एक घर में कुछ संदिग्ध जबरदस्ती घुस रहे थे। ये संदिग्ध परिवार को बंधक बनाकर खाना खाते और इसे पैक करार भी अपने साथ ले जाते थे। पिछले कई दिनों से ये संदिग्ध परेशान कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के साथ मिलकर एक दिन पहले ही घर के बाहर घेराबंदी शुरू कर दी गई थी। सोमवार को एक बार फिर संदिग्ध उस घर में पहुंचे। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई।

    ये भी पढ़ें : Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, चार की मौत, दर्जनों गंभीर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा को आज मिलेगी एक नए ज़िले की सौगात! सीएम सैनी करेंगे ऐलान
    Next Article एक ही दिन में चार हजार रुपए महंगा हुआ सोना
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब

      June 7, 2026

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय कुमार के राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान

      By श्वेता चौहानJune 8, 2026

      Shilpa Shetty And Akshay Kumar Relationship: ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय…

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

      June 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.