शाम 5 बजे तक की थी अनुमति, अभिजीत दीपके बोले- चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे
CJP Protest, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को शनिवार शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है। अब दिल्ली पुलिस प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंची है।
पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से लोगों को जाने के लिए कहा है। वहीं, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।

थाली बजाकर गो-प्रधान-गो के नारे लगाए
इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। सीजेपी ने स्टेज पर नीट पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरने से 7 लोगों की मौत

