Gurugram Hit And Run Case Live: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स सड़क पर हिट एंड रन केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस बीच कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने जानकारी देते हुए कहा कि कल्याण को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. राजस्थान के दौसा से कल्याण को डिटेन किया गया है. पुलिस गुरुग्राम कोर्ट में अब कल्याण को पेश करेगी.
September 15, 202611:34 IST
Hit And Run Case: सिया ने कहा- उसमें मेल ईगो है
बाइक राइडर सिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे उस दिन महसूस हुआ में दिल्ली गुडगाँव की रोड पर सुरक्षित नहीं हूं. वो अपने आप को मीडिया के सामने कैसे जस्टिफाई कर सकते हैं. जब में अंडरपास पर थी, वो गाड़ी बहुत तेज से निकली मेरी साइड से. फिर वो धीरे हुई और हलके से पीछे आयी तब भी मैंने नोटिस नहीं किया. उन्होने शीशा नीचे करके थम्ब्स अप किया फिर वो पास आने लगे तो मैंने बोला दूर रहो. गाड़ी के पूरे शीशे काले करके वो घूम रहे हैं. मुझे डर लगा कि वो आगे आकक ठोक न दें इसलिए मैंने अपनी बाइक आगे की. ये हिट एंड रन और एटेम्पट टू मर्डर का केस है. उसमें Male EGO है. आज भी वो लड़का आराम से घूम रहा है और वो सफाई दे रहा है. मेरा डिपार्टमेंट से सवाल है वो अभी भी कैसे खुला घूम रहा है.. गिरफ्तार करके उससे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.
September 15, 202610:59 IST
Gurugram Hit And Run Case Live: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई
गुरुग्राम रोड रेज केस में बड़ा एक्शन लिया गया है. गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई. वायरल वीडियो के बाद गुरुग्राम पुलिस ने लिया था स्वतः संज्ञान. थाना सेक्टर-56 में दर्ज मामले की जांच में CCTV फुटेज का किया गया गहन विश्लेषण. CCTV के आधार पर धारा 109 BNS (हत्या के प्रयास) जोड़ी गई. इस धारा में 10 साल तक की सजा का प्रावधान. आरोपी कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की तैयारी. गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध.
September 15, 202610:53 IST
Gurugram Hit And Run Case Live: हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा- कानून अपना काम कर रहा है
पलवल विधायक औऱ हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. दोषी मेरी परिवार का होगा, वो भी पकड़ा जायेगा. कुछ लोग आये थे मिलने के लिए. लेकिन जो दोषी है, पकड़ा जायेगा.
September 15, 202610:48 IST
Hit And Run Case Live: हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैसला के वकील ने दी सफाई
गुरुग्राम के बाइकर केस में आरोपी कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाया गया है, वह पूरी तरीके से एडिटेड है और मेरे क्लाइंट की कोई गलती नहीं है. दोनों ही गाड़ियां तेजी में थीं. गाड़ी टकराई और मेरा क्लाइंट कल्याण बैसला घबरा गया. इसीलिए वह वहां से भाग गया. इस पूरे मामले में कल्याण आरोपी है या नहीं, यह जांच का विषय है. पुलिस अपनी जांच कर रही है.

