- पेरिस में विवाटेक-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
- मोदी के रहते भारत पर हमला होने पर अमेरिका साथ खड़ा होगा : ट्रंप
PM Modi News, पेरिस: फ्रांस व स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। फ्रांस के एवियन शहर में 16 और 17 जून को उन्होंने 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके बाद बुधवार देर रात पीएम पेरिस पहुंचे। वहां स्थानीय एयरपोर्ट और होटल के बाहर भारतीय समूदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों से दुलार किया। पीएम मोदी गुरुवार (आज) शाम को पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और इनोवेशन कार्यक्रम ‘विवाटेक 2026’ में शामिल होंगे।
भारतीय समुदाय से बात भी करेंगे पीएम
पीएम विवाटेक कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय से बात भी करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे। ्रपीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत-फ्रांस के प्रगाढ़ रिश्तों का जिक्र कर प्रवासियों के प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, मैं थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा और यहां भारतीय प्रवासियों ने मेरा गर्मजोशी के साथ वेलकम किया। पीएम ने लिखा, मुझे भारत-फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर गर्व है। मोदी ने कहा, भारत-फ्रांस के बीच भागीदारी हमारी दुनिया की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है।
एवियन में जी-7 समिट के दौरान ट्रंप से हुई द्विपक्षीय बात
एवियन में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी द्विपक्षीय बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 20 मिनट चली वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्टÑपति ने कहा कि उन्होंने वादा यिका है कि मोदी के रहते भारत पर यदि कभी भी हमला होता है तो अमेरिका सहायता के लिए साथ खड़ा होगा। ट्रंप ने कहा, मोदी के अलावा अगर कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे सोचना पड़ेगा।
फ्रांस में तकरीबन 1,19,000 भारतीय प्रवासी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि विवाटेक यूरोप का प्रमुख टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन कार्यक्रम है और इस साल इस इवेंट में भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन होगा जो भारत व यूरोपीय इनोवेशन इकोसिस्टम के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दिखाता है। मौजूदा समय में फ्रांस में तकरीबन 1,19,000 भारतीय प्रवासी हैं, जबकि 3,50000 से अधिक भारतीय मूल के लोग फ्रांस के विदेशी क्षेत्रों में रहते हैं।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज का खुला रहना बेहद जरूरी : पीएम

