Close Menu
    What's Hot

    बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

    June 23, 2026

    सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

    June 23, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इंडिया गेट पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
    Breaking News

    इंडिया गेट पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : इंडिया गेट पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
    Delhi Breaking News : इंडिया गेट पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

    प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया मिर्च स्प्रे, तीन-चार पुलिस कर्मी घायल, 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : एक पखवाड़े के अंदर दिल्ली के इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। दोनों ही बार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को कार्रवााई करनी पड़ी। इस बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ असमान्य हालात उस समय बन गए जब अपने साथ लाए मिर्च पाउडर स्प्रे से प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

    इससे तीन से चार पुलिस कर्मियों को चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बाकी को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के सी-हेक्सागन जमा हुए। वह वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट को लेकर विरोध जता रहे थे।

    प्रदर्शनकारी लगाने लगे नक्सल समर्थित नारे

    दिल्ली में इंडिया गेट पर उस समय हालात असामान्य हो गये जब वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए किया गया विरोध-प्रदर्शन मारे गए नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगाने लगे। इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। वहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देश का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे।

    इस बात पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

    उसके बाद पुलिस प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने लगी। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हल्की झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेपर स्प्रे किए जाने से तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने आंखों में जलन की शिकायत की। उन्हें तुरंत पास के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    लोगों को करना पड़ा समस्या का सामना

    प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी दिक्कत आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसक व्यवहार और पुलिस बल पर हमले को लेकर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी शिकायत शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से रखें, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। घटना के बाद इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहतक में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन को मारी 5 गोलियां, पुलिस के साथ हुई मुठभेड
    Next Article चंडीगढ़ से बाहर पहली बार श्री आनंदपुर साहिब में होगा विधानसभा सत्र
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026

      लखनऊ में इमारत में आग लगने 15 लोगों की मौत

      June 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

      By श्वेता चौहानJune 23, 2026

      Punjab News: गारबेज गांव के लोग बंदरों को लेकर बहुत परेशान हैं। आज एक बंदर…

      सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

      June 23, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.