Close Menu
    What's Hot

    25,000 तक बेसिक सैलरी पर पेंशन लाभ, एम्प्लॉयर न करे योगदान तो यहां करें शिकायत

    October 4, 2026

    घर बैठे कमाओगे 20-20 हजार…कैसे शुरू करें ब्यूटी बिजनेस? एक्सपर्ट से जानिए

    October 4, 2026

    बुजुर्गों को खूब पसंद आ रहा अल्ट्रा लग्जरी मकान, DLF के कुल 1,985 करोड़ के अपार्टमेंट खरीदे

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      October 4, 2026

      हनीट्रैप का शिकार नौसेना का जवान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने फंसाया, संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप | Crime

      October 4, 2026

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब और हरियाणा भौगोलिक रूप से अलग-अलग राज्य हो सकते हैं
    पंजाब

    पंजाब और हरियाणा भौगोलिक रूप से अलग-अलग राज्य हो सकते हैं

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के पोजेवाल में सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले के 24वें निर्वाण दिवस समागम में की शिरकत
    • बेटियों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा की

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पंजाब और हरियाणा अलग-अलग राज्य हो सकते हैं, लेकिन हमारी आत्मा एक है। हमारा जीवन, संस्कार, खान-पान और त्यौहार, सब सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले जैसे संत-महापुरुषों की देन हैं। श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के पोजेवाल में सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले के 24वें निर्वाण दिवस समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्थान द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

    सीएम सैनी ने कहा कि संतों के लिए राज्यों की कोई सरहद नहीं होती, वे तो संपूर्ण मानवता के लिए होते हैं। संतों का जीवन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का उदाहरण होता है। पंजाब की ही तरह हरियाणा में भी सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज के शिष्य बड़ी संख्या में हैं। सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज की शिक्षाओं की हरियाणा में भी उतना ही मान्यता है जितनी पंजाब में है।

    सीएम ने कहा कि सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले जैसे संत-महापुरुषों ने मानवता की सेवा के लिए जो मार्ग अपनाया था उसी रास्ते पर चलकर हरियाणा सरकार गरीबों-पिछड़ों, बेटियों-महिलाओं और मानवता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज ने जिस प्रकार मानवता की सेवा, अध्यात्म के प्रचार और समाज के उत्थान के काम किए वह हम सबके लिए गर्व की बात है। इसी प्रकार के विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के भी रहे हैं जिन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया जिसका मकसद समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भलाई करना है। केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार आज इन्हीं महापुरुषों के सिद्धांतों को अपनाकर जन-जन की सेवा कर रही है।

    सीएम सैनी ने कहा कि जिस प्रकार सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज की प्रेरणा से आज इस क्षेत्र में लड़कियों के 4 कॉलेज और 3 स्कूल चल रहे हैं, उसी प्रकार हरियाणा सरकार ने बिना बाधा बेटियों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए हरियाणा में हर 20 किलोमीटर के दायरे में सरकारी कॉलेज खुलवाए हैं ताकि हर बेटी को शिक्षित करने के इन महापुरुषों के सपने को पूरा किया जा सके। इसी का परिणाम है कि लाखों बेटियों को अपने घर के पास ही शिक्षा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज ने अपने कार्यों से हमें सिखाया कि परमात्मा की प्राप्ति केवल हिमालय की गुफाओं में नहीं होती बल्कि दीन-दुखियों की सेवा और मन की निर्मलता में है। उनका जीवन ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का जीता-जागता उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके जीवनकाल में थीं। सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज ने अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी आमजन को जीवनभर जागरूक किया। उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जो अलख जगाई वह आज के नौजवानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

    सीएम सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि आधुनिकता और तकनीक के इस दौर में अपनी जड़ों को हमेशा याद रखो। जिन पेड़ों की जड़ें मजबूत नहीं होती वे तूफानों में टिक नहीं सकते हैं। ब्रह्मानंद जी महाराज की शिक्षाएं हमारे लिए वही जड़ें हैं जो जीवन के हर संकट में हमें मजबूती से खड़े रहने की शक्ति दे सकती हैं। सतगुरु ब्रहमानंद महाराज का भौतिक शरीर बेशक आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका सूक्ष्म स्वरूप, उनकी शिक्षाएं और आशीर्वाद हमेशा मानवता को नई दिशा दिखाता रहेगा।

    इस अवसर पर स्वामी चेतनानंद महाराज, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article8 साल बाद भी No Baby! मिथुन चक्रवर्ती की बहू पर मां बनने का प्रेशर? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
    Next Article सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान, सामंथा रुथ प्रभु नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब…

      October 3, 2026

      अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की…

      October 3, 2026

      ‘AAP’ विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना के ख़िलाफ़ बड़ी…

      October 3, 2026

      हरियाणा STF को बड़ी सफलता: 5 लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को दबोचा

      October 3, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- एसजीपीसी के नियमों के खिलाफ एक अकेली महिला को इतने महीनों तक सराय में कमरा कैसे मिला?

      October 3, 2026

      CM भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा

      October 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      25,000 तक बेसिक सैलरी पर पेंशन लाभ, एम्प्लॉयर न करे योगदान तो यहां करें शिकायत

      By परवेश चौहानOctober 4, 2026

      EPS: केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में अनिवार्य योगदान के लिए वेतन की…

      घर बैठे कमाओगे 20-20 हजार…कैसे शुरू करें ब्यूटी बिजनेस? एक्सपर्ट से जानिए

      October 4, 2026

      बुजुर्गों को खूब पसंद आ रहा अल्ट्रा लग्जरी मकान, DLF के कुल 1,985 करोड़ के अपार्टमेंट खरीदे

      October 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.