Close Menu
    What's Hot

    क्या Bluetooth ऑन रखने से सच में खत्म होती है बैटरी? जानिए इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    June 23, 2026

    भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

    June 23, 2026

    CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026

      लखनऊ में इमारत में आग लगने 15 लोगों की मौत

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब कैबिनेट ने स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5% तय
    पंजाब

    पंजाब कैबिनेट ने स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5% तय

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    •  कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी
    •  पंजाब कैबिनेट ने स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म लागू करने को स्वीकृति दी
    •  दसूहा उपमंडल के लिए एडीसी तथा सहायक स्टाफ के पद सृजित करने को मंजूरी

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने तथा प्रशासनिक पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

    कैबिनेट ने निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी, औद्योगिक रियायतों संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया, स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म लागू करने की स्वीकृति दी तथा जिला होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले दसूहा उपमंडल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) और सहायक स्टाफ के पद सृजित करने को मंजूरी दी।

    निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम

    मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा फीस में की जाने वाली अनावश्यक और अनुचित बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ को लाने को मंजूरी दे दी है।

    यह अध्यादेश ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट, 2016’ में संशोधन करके लाया गया है।

    इस कदम का उद्देश्य फीस वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखना, विद्यार्थियों और अभिभावकों को मनमानी फीस बढ़ोतरी से सुरक्षा प्रदान करना, फीसों के ढांचे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा उनके हितों की रक्षा करना है।

    इन संशोधनों के तहत फीस, फीस वृद्धि और कुल फीस वृद्धि की परिभाषाओं को अधिक स्पष्ट बनाया गया है। साथ ही, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा वार्षिक फीस वृद्धि की अधिकतम सीमा 5 प्रतिशत तय की गई है। 5 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने के लिए संबंधित नियामक संस्था की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन

    एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कैबिनेट ने राज्य की औद्योगिक नीतियों के तहत कैपिटल सब्सिडी एवं निवेश प्रोत्साहनों के वितरण के लिए 13 नवंबर 2019 के दिशानिर्देशों में संशोधन को भी मंजूरी दी।

    इन संशोधनों का उद्देश्य सब्सिडी वितरण प्रक्रिया को सरल और सुचारु बनाना, प्रशासनिक दक्षता में सुधार करना तथा पात्र औद्योगिक इकाइयों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करना है।

    संशोधित व्यवस्था के अनुसार, दिशानिर्देशों की धारा 1.1 और 1.2 में छूट मिलने के बाद पात्र बनने वाली औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित शर्तों की पूर्ति के आधार पर कैपिटल सब्सिडी जारी की जाएगी।

    पंजाब में स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म लागू करने को मंजूरी

    • राज्य के विभिन्न विभागों के अनेक डेटाबेसों को आपस में जोड़ने, किसी भी दोहराव को समाप्त करने और मौजूदा प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट ने पंजाब में स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म (एसडीआईपी) लागू करने को मंजूरी दी है।
    • परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन-स्तरीय संचालन समिति गठित की जाएगी।
    • इस संचालन समिति में पंजाब के मुख्य सचिव चेयरपर्सन होंगे, प्रशासनिक सचिव (गुड गवर्नेंस) मैंबर कनवीनर होंगे तथा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

    दसूहा उपमंडल के लिए एडीसी (जनरल) और सहायक स्टाफ के पदों को मंजूरी

    • कैबिनेट ने जिला होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले दसूहा उपमंडल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) तथा अन्य सहायक स्टाफ के पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है।
    • इस निर्णय से क्षेत्र के उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें जिला स्तरीय प्रशासनिक कार्यों, अनुमतियों, राजस्व मामलों तथा जन शिकायतों के निपटारे के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जनहित से जुड़े मामलों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा।
    • इसलिए जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला होशियारपुर के अंतर्गत दसूहा उपमंडल में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) सहित सहायक स्टाफ के कुल पांच पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article20 रीटेक्स के बाद बेकाबू हुई हसीना, Kiss करते-करते हीरो की सांसें हुईं अटक
    Next Article CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआईटी रोपड़ के मार्गदर्शन में एसआईईटी पंचकूला बनेगा उत्कृष्टता का नया केंद्र

      June 23, 2026

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

      June 22, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

      June 22, 2026

      ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अब नशा पीड़ितों को रोजगार के जरिए नया जीवन दे रहा है

      June 22, 2026

      Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

      June 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्या Bluetooth ऑन रखने से सच में खत्म होती है बैटरी? जानिए इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई

      By परवेश चौहानJune 23, 2026

      Phone Battery Drain Reasons: कई स्मार्टफोन यूज़र मानते हैं कि ब्लूटूथ को पूरे दिन ऑन…

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.