Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    June 1, 2026

    जुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस

    June 1, 2026

    पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी में ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता भी रोकी

      June 1, 2026

      पेन-पेपर मोड में ही होगा नीट री-एग्जाम

      June 1, 2026

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी
    पंजाब

    पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
    •  भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान
    • मंत्रिमंडल ने जल संसाधन विभाग की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को दी मंजूरी

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज अहम फैसला लेते हुए आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश की चुनाव मशीनरी को मजबूत करने के लिए चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लंबे समय से लटक रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को सुचारू और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी और चुनावों से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक स्टाफ सुनिश्चित करने हेतु खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता साफ होगा। मंत्रिमंडल ने जल संसाधन विभाग की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को भी स्वीकृति दे दी है। ये फैसले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिए गए।

    इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मंत्रिमंडल ने चुनाव कानूनगो के पद से चुनाव तहसीलदार के रूप में पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने हेतु चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

    यह संशोधन विभाग में चुनाव तहसीलदार के 7 रिक्त पदों के कारण अनिवार्य हो गया था। मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष पुनरीक्षण और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावों से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए चुनाव तहसीलदारों की सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है।

    मौजूदा नियमों के तहत 15 वर्षों के अनुभव की आवश्यकता होती है और इस समय सेवा कर रहे चुनाव कानूनगो में से कोई भी पदोन्नति के लिए योग्य नहीं है। विभाग ने आवश्यक अनुभव को घटाकर 12 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा था ताकि योग्य चुनाव कानूनगो को आने वाले समय में पदोन्नत किया जा सके और चुनाव मशीनरी को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरा जा सके।

    जल संसाधन विभाग की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को मंजूरी

    इस दौरान मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025-26 के लिए जल संसाधन विभाग की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को भी स्वीकृति दे दी है। इस रिपोर्ट की स्वीकृति से वित्तीय वर्ष के दौरान विभाग के प्रशासनिक कार्यों और उपलब्धियों के दस्तावेज़ीकरण और समीक्षा करने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘ब्राइट माइंडज पंजाब’ कार्यक्रम की शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान

      June 1, 2026

      अश्विनी कुमार मिश्रा बने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के…

      June 1, 2026

      CM भगवंत मान बोले- हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे 

      June 1, 2026

      पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी

      June 1, 2026

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

      June 1, 2026

      अब पंजाब में सरकारी कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे

      May 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा  भगवंत मान…

      जुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस

      June 1, 2026

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.