Close Menu
    What's Hot

    बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

    April 15, 2026

    ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

    April 15, 2026

    वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026

      आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गर्मी से मिलेगी राहत

      April 15, 2026

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026

      छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
    पंजाब

    पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों तथा उनके नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्तियों को इनाम देने का अधिकार प्रदान किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है।

    ‘गैंगस्टरों ते वार’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख रुपये तक, विभिन्न विंगों के प्रमुखों (स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी) को 2 लाख रुपये तक और डीजीपी को 2 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान की हैं। यह राशि केवल सही और प्रमाणिक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दी जाएगी।
    सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है और इसके लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। प्राप्त जानकारी की पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होने दिया जाएगा।

    लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ 9394693946 पर जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसी विश्वसनीय सूचना जिससे वांछित या घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उस पर इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    इस योजना के तहत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा। यह एक उच्च स्तरीय इनाम योजना है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
    पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं और राज्य को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर नागरिक की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है और सभी सूचनाओं की उचित जांच-पड़ताल के बाद ही उनका उपयोग किया जाएगा।

    इस अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 56,487 छापेमारी की गई है। अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 19,894 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। 9,353 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 15,284 लोगों से पूछताछ कर उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया गया। इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    राज्यवासी वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं और अपराध से जुड़ी गतिविधियों के बारे में सुझाव भी दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया
    Next Article हर बार अदाणी पर सवाल क्यों? पूंडरी मंडी विवाद के बीच असली तस्वीर आई सामने ?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

      April 15, 2026

      ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

      April 15, 2026

      पंजाब में मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला

      April 14, 2026

      भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून क्यों नहीं बनाया, पंजाब ने निर्णायक कार्रवाई से राह दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

      April 14, 2026

      CM भगवंत सिंह मान ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

      April 13, 2026

      पंजाब मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

      April 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

      By श्वेता चौहानApril 15, 2026

      चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड…

      ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

      April 15, 2026

      वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.