Close Menu
    What's Hot

    ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

    June 5, 2026

    CM approves commencement of advanced PET and SPECT facilities at Ambala Civil Hospital

    June 5, 2026

    तमन्ना भाटिया ने घर में रखी लिंग भैरवी देवी की पूजा

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस
    दुनिया

    वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India GDP Growth Rate : वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस
    India GDP Growth Rate : वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

    कहा, भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन सराहनीय

    India GDP Growth Rate (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते जहा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं संकट का सामना कर रही हैं। वहीं अभी भी सभी अर्थशास्त्री और विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने भारत की विकास दर को लेकर सकारात्मक विचार और रेटिंग जारी की है। इसी कड़ी में अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट और अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर स्थिर बनी हुई है।

    यह रिपोर्ट उन चिंताओं को काफी हद तक कम करती है जिनमें कहा जा रहा था कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भारत जैसी तेल पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं पर भारी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भारत, जापान, यूएई, नीदरलैंड और चिली के पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार के दौरान गौरींचस ने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की सराहना की। आईएमएफ के अनुसार, वित्त वर्ष के आधार पर 2025 में भारत का आर्थिक विकास ‘बहुत ही शानदार’ रहा है, जिसे 7.6 प्रतिशत आंका गया है। यह सकारात्मक गति यहीं रुकने वाली नहीं है, बल्कि अगले साल भी इसके जारी रहने की पूरी उम्मीद है।

    6.5 की दर से विकास करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

    मुख्य अर्थशास्त्री ने जानकारी दी है कि आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत रखा है, जो उनके पिछले अनुमानों की तुलना में थोड़ा अधिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य पूर्व युद्ध का अर्थव्यवस्था पर कुछ नकारात्मक प्रभाव जरूर पड़ रहा है, लेकिन 2025 से मिली मजबूत आर्थिक गति इस नुकसान की आसानी से भरपाई कर रही है।

    एक तरफ जहां विकास दर के आंकड़े उत्साहजनक हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत के सामने मुद्रास्फीति (महंगाई) एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2026 में भारत की महंगाई दर बढ़कर 4.7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। गौरींचस ने इस वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल और भारत में 2026 की शुरूआत में खाने-पीने की चीजों (खाद्य पदार्थों) की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार बताया है।

    ऊर्जा और तेल आयात भारत के लिए नकारात्मक

    इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी है कि मौजूदा अस्थिर वैश्विक माहौल में भारत की ऊर्जा और कच्चे तेल के आयात पर भारी निर्भरता एक बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है। यह संरचनात्मक निर्भरता आने वाले समय में अर्थव्यवस्था की रफ्तार के लिए कुछ नई बाधाएं खड़ी कर सकती है। इन तमाम चुनौतियों के बीच एक बड़ी राहत अमेरिका और भारत के बीच सुधरते व्यापारिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच हालिया व्यापारिक चचार्ओं से न केवल टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर अनिश्चितता कम हुई है, बल्कि टैरिफ का स्तर भी घटा है। ऐसे समय में जब दुनिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मंदी और अनिश्चितता से जूझ रही हैं, आईएमएफ का यह आकलन भारत को वैश्विक विकास के एक प्रमुख इंजन के रूप में स्थापित करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपावर और स्टाइल का कॉम्बो! Motorola Razr 70 Ultra के लीक फीचर्स ने मचाई सनसनी
    Next Article ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026

      5.25 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी रेपो रेट : आरबीआई

      June 5, 2026

      अमेरिका ने भारत पर लगाया नया टैरिफ

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      By अंकित कुमारJune 5, 2026

      Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को…

      CM approves commencement of advanced PET and SPECT facilities at Ambala Civil Hospital

      June 5, 2026

      तमन्ना भाटिया ने घर में रखी लिंग भैरवी देवी की पूजा

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.