Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    March 14, 2026

    सान्या मल्होत्रा ने बनाया मुंबई में ड्रीम हाउस, घर की तस्वीरें की शेयर

    March 14, 2026

    जानें आमिर खान को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी?

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026

      NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

      March 14, 2026

      ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News: पंजाब के पर्यटन, विरासत और सभ्याचार को बढ़ावा देने के लिए पंजाब टूरिज़्म समिट और ट्रैवल मार्ट की शुरुआत करने का ऐलान, 11 से 13 सितम्बर को मोहाली में होगा आयोजन
    Breaking News

    Punjab News: पंजाब के पर्यटन, विरासत और सभ्याचार को बढ़ावा देने के लिए पंजाब टूरिज़्म समिट और ट्रैवल मार्ट की शुरुआत करने का ऐलान, 11 से 13 सितम्बर को मोहाली में होगा आयोजन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य की समृद्ध विरासत, परंपराओं, कला के रूपों और रीति-रिवाज़ों के प्रसार के लिए आज अपनी किस्म के पहले ‘पंजाब टूरिज़्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट’ की शुरुआत करने के लिए कई रणनीतिक पहलकदमियों का ऐलान किया है। यह नवीनतम समागम 11 से 13 सितम्बर तक मोहाली में आयोजित किया जायेगा जिससे राज्य को पर्यटन के नज़रिए से सबसे अधिक पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभारा जा सके।

    पंजाब ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य देश के प्रगतिशील पर्यटन पेशेवरों को पंजाब लाना और राज्य को शीर्ष पर्यटन स्थल के तौर पर शुमार करना है। इस इवेंट में विदेशी और घरेलू टूर आपरेटरों, डीऐमसीऐस, डीऐसओऐस, ट्रैवल ट्रेड मीडिया, ट्रैवल इंफलूऐंसरज, होटल आपरेटर, बीऐंडबी और फार्म स्टे मालिक, पर्यटन बोर्ड आदि की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।

    पाँच शहर-अमृतसर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब विदेशी सैलानियों के लिए चोटी के स्थानों के तौर पर उभरे हैं और पर्यटन विभाग अब राज्य को भारतीय पर्यटन में अग्रणी बनाने और 2030 तक पंजाब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की दिशा की तरफ के लिए तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

    पर्यटन विभाग ने पर्यटन को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से की गई पहलकदमियों को दिखाने के लिए यहाँ मेरियट होटल में अपने चार शहरों के रोड शो का उद्घाटन किया। अगला रोड शो मुंबई (24 अगस्त), हैदराबाद ( 25 अगस्त) और दिल्ली (26 अगस्त) में होगा। यहां उद्घाटनी रोड शो की मुख्य मेहमान अनमोल गगन मान, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री, निवेश प्रोत्साहन, पंजाब और गेस्ट आफ ऑनर श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी, आईएएस प्रमुख सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले शामिल हुए।

    पंजाब सरकार की तरफ से की पहलकदमियों का जि़क्र करते हुये अनमोल गगन मान ने कहा, “मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में लोगों की संख्या में विस्तार होगा। यह बदले में औरतों और नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोजग़ार के मौके प्रदान करेगा। इसको प्राप्त करने के लिए सरकार ने निवेश पंजाब, औद्योगिक नीति-2022 में पर्यटन पर वित्तीय प्रोत्साहन, तंदुरुस्ती नीति की शुरुआत, इको-टूरिज़्म और सभ्याचार नीति का संशोधन, और अडवैंचर पर्यटन और जल पर्यटन नीति को लागू करने आदि जैसी कई पहलकदमियां शुरू की हैं। हमारा पक्का विश्वास है कि एकता की सभी पहलकदमियां व्यापार के मामले में राज्य के अक्स को और उभारेंगी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय से और ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करेंगी।

    इनवैस्ट पंजाब का पहला उद्देश्य निवेश प्रोत्साहन, रेगुलेटरी क्लीरेंस, निवेश सहूलतें और देखभाल के बाद के लिए वन- स्टाप दफ़्तर बनना है। इसने 2022 में भारत में कारोबार करने की सुविधा में पंजाब को चोटी के राज्यों में शामिल करने में मुख्य भूमिका निभाई है।

    फि़ल्म की शूटिंग स्थान के तौर पर राज्य की बात करें तो इनवैस्ट पंजाब ने अब तक 90 फिल्मों को मंज़ूरी दी है। प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के उद्देश्य के साथ, इनवैस्ट पंजाब के पोर्टल ने यह यकीनी बनाया है कि आवेदन से लेकर फीस के भुगतान तक की सारी प्रक्रिया 15 दिनों के अंदर आनलाइन तरीके से निर्विघ्न पूरी हो।

    औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन पर वित्तीय प्रोत्साहन 20 या इससे अधिक कमरे वाले होटलों को लाभ देता है जोकि पंजाब शहरी योजना और विकास बिल्डिंग नियम, 2021 की शर्तें पूरी करते हैं। इसके इलावा जिन होटल मीटिंगों, कान्फ्ऱेंसों और प्रदर्शनियाँ (एमआईसीई), एक बड़े समूह के लिए मीटिंगें करने की सहूलतें और इसमें कम से कम एक कॉनवैन्शन हॉल या प्रदर्शनी हॉल और मीडिया एवं मनोरंजन शामिल हैं, इसके इलावा सैलानियों के लिए विशेष तौर पर मनोरंजन पार्क, एडवेंचर पार्क, पर्यटन पार्क, कोई विशेष थीम पार्क, या प्रचार से सम्बन्धित बुनियादी ढांचा। सिनेमैटिक पर्यटन की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं, उनकों भी यह सुविधा दी जाती है।

    औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन के बारे नये वित्तीय प्रोत्साहन इकाईयों को इको-टूरिज़्म यूनिटों/फार्म स्टे/ होम स्टे और टैंटड रिहायश कैंपिंग यूनिटस/ कैरावैन टूरिज़्म, एडवेंचर/ वॉटर टूरिज़्म प्रोजैक्ट, हेरिटेज होटल, और फि़ल्म प्रोडक्शन/ सिनेमैटोग्राफी में निवेश करने के लिए उत्साहित करने पर केंद्रित हैं। पंजाब सरकार ने औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन पर लाभदायक वित्तीय प्रोत्साहन भी पेश किये हैं, जिसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

    आने वाले सालों में पंजाब टूरिज़्म का लक्ष्य रोमांचक और जल पर्यटन, तंदुरुस्त पर्यटन और खेती आधारित/ इको-टूरिज़्म पर होगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और खेतों में रहने के विकास पर ज़ोर दिया जायेगा। सरकार पर्यटन में औरतों की भूमिका को बढ़ाने के लिए भी उत्सुक है क्योंकि इससे उनका सशक्तिकरण होता है, जिससे जीवन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChandrayaan 3 LIVE updates: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में महज़ कुछ ही घंटे बाकी, लैंडिंग के साथ ही भारत रचेगा इतिहास, मिशन की सफलता के लिए देशभर में हवन-पूजा
    Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई, इसरो की इस सफलता को ऐतिहासिक करार दिया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    March 14, 2026

    असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

    March 14, 2026

    ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

    March 14, 2026

    NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

    March 14, 2026

    ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

    March 14, 2026

    अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम

    March 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    By अंकित कुमारMarch 14, 2026

    US Israel VS Iran: होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश…

    सान्या मल्होत्रा ने बनाया मुंबई में ड्रीम हाउस, घर की तस्वीरें की शेयर

    March 14, 2026

    जानें आमिर खान को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी?

    March 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.