Close Menu
    What's Hot

    हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, 1,200 किलो..

    September 22, 2026

    Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार
    Breaking News

    पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Sarabjit Kaur: पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार
    Sarabjit Kaur: पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार

    अटारी बॉर्डर के रास्ते आज भारत डिपोर्ट किया जा सकता है
    Sarabjit Kaur, (द भारत ख़बर), अमृतसर: 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत कौर ने पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था। सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते आज ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है।

    पाकिस्तान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पाकिस्तानी पंजाब सरकार के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सरबजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की। अरोड़ा ने कहा- 4 जनवरी 2026 को ननकाना साहिब के गांव पेहरे वाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अब पाकिस्तान सरकार, सरबजीत को भारत डिपोर्ट करने की तैयारी में है।

    1923 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी सरबजीत कौर

    सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1923 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। यह सिख जत्था 10 दिन तक पाकिस्तान में रहा। जहां उन्होंने सिख गुरुओं से जुड़े विभिन्न स्थलों के दर्शन किए और 13 नवंबर को भारत वापस लौट आए। पूरे सिख जत्थे के एक साथ भारत लौटने से पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और 3 महिलाओं समेत कुल 9 श्रद्धालु पहले लौट आए थे।

    सिख श्रद्धालुओं के साथ वापस नहीं लौटी

    हालांकि जब श्रद्धालुओं का पूरा जत्था वापस लौटा तो 1923 की जगह 1922 लोग ही वापस पहुंचे। जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि जत्थे के साथ गई कपूरथला की सरबजीत कौर वापस नहीं आई है। उसका नाम न तो पाकिस्तान के एग्जिट रिकॉर्ड में था और न ही भारत के एंट्री रिकॉर्ड में मिला। पहले माना गया कि वह लापता है। इसके बाद उसके बारे में पाकिस्तान में भी लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी।

    निकाहनामा और वीडियो वायरल होने से पता चला

    इसके बाद अचानक उर्दू में लिखा सरबजीत का निकाहनामा वायरल हो गया। जिसमें लिखा था कि सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने शेखुपुरा नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया है। इसके बाद 15 नवंबर को उसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें उसने मौलवी को कहा कि वह मुस्लिम बनना चाहती है। सरबजीत ने कहा कि वह नासिर से प्यार करती है और 9 साल से उसे जानती है। सरबजीत ने यह भी कहा था कि मेरा तलाक हो चुका है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत

    Previous articleFrance First Lady: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी की ट्रोलिंग, 10 लोगों को सजा
    Next articleSalman Khan: शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर को सलमान खान ने कर दिया था रिजेक्ट

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इस जगह बनेगी नई IMT, इन गांवों की जमीनों के रेट छुएंगे आसमान, 5800 एकड़ में होगा IMT का विस्तार
    Next Article Dhurandhar Box Office Day 31: 31वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, 1,200 किलो..

      By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

      Punjab News: हेल्थ डिपार्टमेंट की एक टीम ने डेरा बस्सी के सुंद्रन गांव में पनीर…

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.