अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन में बिजी हैं रश्मिका
Rashmika Mandanna, (द भारत ख़बर), मुंबई: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे स्टनिंग लग रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने कैजुअल और फॉर्मल वियर का फ्यूजन कैरी किया जो उन पर काफी जंच रहा है। रश्मिका मंदाना अपने वर्सटाइल स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
उनका स्टाइल गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाले सादे आकर्षण और हाई-फैशन वाले सोफिस्टिकेशन का बेहतरीन बैलेंस है। इन तस्वीरों में वह एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड ग्रे ब्लेजर को शीयर, बीडेड बॉडीसूट और डेनिम के ऊपर पहना है।

लिखा, वियर दिस…पोज…लेट्स गो
रश्मिका इस वक्त अपनी अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड कॉकटेल 2 का प्रमोशन कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ मंदाना ने कैप्शन लिखा, वियर दिस…पोज…लेट्स गो। रश्मिका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, वॉव सबसे खूबसूरत गर्ल। एक ने कमेंट किया, दिया! मोर लाइक दीवा। एक ने कमेंट किया, भगवान ने सबसे खूबसूरत चेहरा बनाया है।

19 जून को रिलीज होगी फिल्म
कॉकटेल 2 में रश्मिका के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कॉकटेल 2 जून की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राणाबली में पति विजय देवराकोंडा के साथ नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना की पाइप लाइन में कई फिल्में हैं। कॉकटेल 2 के अलावा वे राणाबली की रिलीज का इंतजार कर रही हैं जिसमें वे अपनी पति और एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में राका और Mysa हैं।
ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें

