Close Menu
    What's Hot

    HCLTech देश का पहला AI डेटा सेंटर खोलेगी, भुवनेश्वर में बनेगा, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

    July 25, 2026

    RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

    July 25, 2026

    हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

      July 25, 2026

      CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      July 25, 2026

      bangladesh president Shahabuddin resigned

      July 25, 2026

      जंतर-मंतर पर इस्तीफा देने वाले शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, आईजी निवेदिता ने बताया सच

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत
    Breaking News

    RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    RSS Chief: भागवत ने कहा, नई पीढ़ी को बहुत अपनापन और समय देने की जरूरत है।
    RSS Chief: भागवत ने कहा, नई पीढ़ी को बहुत अपनापन और समय देने की जरूरत है।

    कहा- संवाद के जरिए ही सही दिशा दिखाई जा सकती है
    RSS Chief, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा पहले आज्ञा पालन का दौर था। जब वे खुद छोटे थे तो माता पिता की बात पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता था। उन पर पूरा भरोसा और श्रद्धा होती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। आज की नई पीढ़ी हर बात पर सवाल पूछती है और उन्हें हर चीज का तर्क समझाना जरूरी हो गया है। भागवत शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम सभा में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा, आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए।

    उन्होंने कहा, संवाद के जरिए ही उन्हें सही दिशा दिखाई जा सकती है। हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    नई पीढ़ी सवाल पूछती है

    मोहन भागवत ने कहा, पहले के समय में माता-पिता की बात बिना किसी सवाल के मान ली जाती थी। जब हम छोटे थे, तो माता-पिता जो कहते थे, वही अंतिम होता था। कोई बहस नहीं होती थी। श्रद्धा थी और प्रतिक्रिया भी नहीं होती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है और उन्हें हर बात का तर्क बताना पड़ता है।

    डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत

    नई पीढ़ी को बहुत अपनापन देने की जरूरत है, उन्हें समय देने की जरूरत है और सबसे ज्यादा संवाद की जरूरत है। आज डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत है। आॅर्डर नहीं, कॉन्शसनेस (जागरूकता) की जरूरत है।

    परिवार और समाज को युवाओं के साथ समय बिताना होगा

    आज परिवारों में आपसी बातचीत पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। बच्चों और युवाओं के साथ नियमित संवाद ही उन्हें सही दिशा दे सकता है।
    केवल आदेश देने से बात नहीं बनेगी, बल्कि परिवार और समाज को युवाओं के साथ समय बिताना होगा और उनकी बात भी सुननी होगी।

    बड़ों के व्यवहार को भी बारीकी से परखती है आज की पीढ़ी

    उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी बड़ों के व्यवहार को भी बारीकी से परखती है। अगर पिता झूठ बोलते हैं तो बच्चे इसे तुरंत पकड़ लेते हैं। इसलिए संस्कार अपनापन, बातचीत और अच्छे उदाहरण से ही आते हैं। उन्होंने रिश्तेदारों से जुड़े रहने और बच्चों को भी साथ ले जाने की सलाह दी ताकि उनकी सोच का दायरा बड़ा हो सके।

    ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का कैसा रहा पॉलिटिकल करियर, जानिए फैमिली बैकग्राउंड और नेट वर्थ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’
    Next Article HCLTech देश का पहला AI डेटा सेंटर खोलेगी, भुवनेश्वर में बनेगा, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      July 25, 2026

      bangladesh president Shahabuddin resigned

      July 25, 2026

      जंतर-मंतर पर इस्तीफा देने वाले शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, आईजी निवेदिता ने बताया सच

      July 24, 2026

      एनटीए की बड़ी कार्रवाई, 47 अफसर बर्खास्त किए

      July 24, 2026

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      HCLTech देश का पहला AI डेटा सेंटर खोलेगी, भुवनेश्वर में बनेगा, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

      By परवेश चौहानJuly 25, 2026

      देश की दिग्गज टेक कंपनी HCLTech ओडिशा में AI डेटा सेंटर खोलने जा रही है।…

      RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

      July 25, 2026

      हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

      July 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.