Close Menu
    What's Hot

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी
    मनोरंजन

    समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी
    Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

    आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु
    Samantha Ruth Prabhu, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, हर इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिन्हें अपने करियर के शुरूआती दौर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन बावजूद इसके आज उनका नाम बड़े कलाकारों की लिस्ट में शामिल है। ऐसे ही कलाकारों में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का नाम भी लिया जाता है।

    समांथा रुथ प्रभु फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं। एक आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। हालांकि, समांथा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर नाम वो मुकाम हासिल किया है, जिसे रिप्लेस कर पाना मुश्किल है। आज 28 अप्रैल को समांथा रुथ प्रभु अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं और इसी मौके पर आइए जानते हैं उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

    फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था कोई कनेक्शन

    समांथा रुथ प्रभु चैन्नई के एक मिडिल क्लास फैमिली में पली-बढ़ी हैं। उनके माता-पिता (जोसेफ प्रभु और निनेते प्रभु) का फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं था। कई एक्ट्रेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने पैसों की तंगी के चलते फिल्मों में आने का सोचा। ऐसा ही कुछ हुआ समांथा के साथ।

    बचपन में पढ़ाई के दौरान पैसों की किल्लत के चलते उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। समांथा रुथ प्रभु पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के आॅफर मिलने लगे। धीरे-धीरे उनका लक चलता गया और आज वो साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।

    पढ़ाई में होशियार रहीं समांथा

    समांथा रुथ प्रभु पढ़ाई में काफी होनहार थीं। उन्होंने चेन्नई के होली एंजेल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से स्कूली स्कूलिंग पूरी की और चेन्नई के प्रतिष्ठित स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (डिग्री) पूरी की। 10वीं कक्षा में वो होशियार थीं और उन्होंने बेहतरीन नंबर हासिल किए थे, जो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पढ़ाई पूरी करने के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। परिवार की माली हालत को देखते हुए समांथा रुथ प्रभु ने कॉलेज के आखिरी दिनों में पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया।

    समांथा रुथ प्रभु के करियर की शुरूआत

    जब समांथा रुथ प्रभु फिल्मों के आॅडिशन के लिए जाती थीं, तो उन्हें कई बार रिजेक्ट भी किया गया। हालांकि, समांथा ने कभी भी हार नहीं मानी। कई बार रिजेक्शन का सामना करने के बाद समांथा को साल 2010 में तमिल फिल्म विन्नैथांडी वरुवाया में छोटा सा रोल था। इस रोल बाद समांथा ने कभी भी पीछे पलट के नहीं देखा। इस फिल्म के बाद समांथा को गौतम मेनन के डायरेक्शन में बनी तेलुगु रोमांटिक फिल्म ये माया चेसावे (2010) से बड़ा ब्रेक मिला।

    • तेलुगु डेब्यू फिल्म:- ये माया चेसावे (2010)
    • तमिल डेब्यू:- विन्नैथांडी वरुवाया
    • हिंदी डेब्यू:- द फैमिली मैन 2 सीरीज

    समांथा रुथ प्रभु की फिल्में

    समांथा रुथ प्रभु का नाम आज साउथ की बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ईगा, महानती, रंगस्थलम और सुपर डीलक्स जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। द फैमिली मैन 2 से हिंदी वेब सीरीज में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के साथ निर्माण क्षेत्र में भी पहचान बनाई है।

    समांथा रुथ प्रभु फीस

    समांथा रुथ प्रभु साउथ और बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अब एक फिल्म के लिए लगभग 3-5 करोड़ लेती हैं। वहीं, ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए समांथा 10 करोड़ तक चार्ज कर रही हैं। द फैमिली मैन 2 (2021) की सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई और सिटाडेल: हनी बनी के लिए उन्होंने लगभग 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समांथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति लगभग 101 से 110 करोड़ के बीच है।

    समांथा रुथ प्रभु पर्सनल लाइफ

    समांथा रुथ प्रभु के करियर के शुरूआती दिनों में साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहें थीं। बताया जाता है कि समांथा और सिद्धार्थ ने 2013-2015 तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, किसी ने भी पब्लिकली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया था। सिद्धार्थ से अलग होने के बाद समांथा का नाम नागा चैतन्य से जुड़ा।

    एक वक्त पर समांथा और नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़ों में से एक थे। काफी वक्त तक डेट करने के बाद साल 2017 में समांथा और नागा चैतन्य ने शादी की और 2021 में तलाक ले लिया। नागा चैतन्य से तलाक के 4 साल बाद समांथा ने फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर 2025 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

    ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका चोपड़ा की लगी जैकपॉट! ‘वाराणसी’ के बाद अब इस बड़ी बायोपिक में एंट्री
    Next Article 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      By अंकित कुमारAugust 6, 2026

      Social Media Platforms: पहले सोशल मीडिया कंपनियों को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के…

      हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.