Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

    August 15, 2026

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World
    Breaking News

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sheikh Hasina latest news, Sheikh Hasina press conference 2026, Sheikh Hasina return to Bangladesh in December, Sheikh Hasina latest statement today, Bangladesh former PM Sheikh Hasina news, Sheikh Hasina India latest update, शेख हसीना न्यूज, शेख हसीना प्रेस कॉन्फ्रेंस लेटेस्ट अपडेट, शेख हसीना बांग्लादेश वापसी का ऐलान, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2 साल बाद एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वतन वापसी का ऐलान किया है। (File photo)

    Sheikh Hasina Announces Return to Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने करीब 2 साल बाद पहली बार वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। करीब 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने कई बड़े दावे किए और साफ कहा कि वह दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जेल भेज दिया जाए या उनकी हत्या भी कर दी जाए, तब भी वह अपने देश वापस जाने का फैसला नहीं बदलेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका कैमरा बंद रहा और उन्होंने केवल ऑडियो के जरिए अपनी बात रखी। शेख हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश लौटने पर उन्हें जेल भेजा जा सकता है या उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई उन्हें डरा नहीं सकती।

    हसीना बोलीं- अपनी मर्जी ने नहीं छोड़ा था बांग्लादेश

    शेख हसीना ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा था। उनके मुताबिक अगस्त 2024 में जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, तब उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय था। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह देश छोड़कर जा रही हैं। वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा। शेख हसीना ने कहा कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी भरोसे वह दिसंबर में अपने देश लौटेंगी।

    बांग्लादेश पिछले दो साल से तकलीफ में है

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना ने दावा किया कि अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, उन्हें गायब किया जा रहा है, गिरफ्तार किया जा रहा है और झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब तक कम से कम 10 हजार लोग मारे गए हैं या लापता हैं। इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा लोगों को अज्ञात आरोपी बनाकर विभिन्न मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। इन दावों के समर्थन में उन्होंने कोई स्वतंत्र सबूत पेश नहीं किया। शेख हसीना ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह बांग्लादेश को मुश्किल दौर से गुजरते हुए देख रही हैं।

    उनके मुताबिक लोगों के घरों और काम की जगहों पर डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज का बांग्लादेश वैसा नहीं है, जिसके लिए 1971 में लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। हसीना ने दावा किया कि जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान 450 से ज्यादा पुलिस थानों में आग लगा दी गई थी और कई सरकारी इमारतों पर हमले हुए। उन्होंने कहा कि कई पुलिसकर्मी मारे गए और कुछ को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे हालात में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी थी और बाद में उसी कार्रवाई को उनकी सरकार के खिलाफ इस्तेमाल किया गया।

    दो साल से भारत में हैं, प्रत्यर्पण की मांग जारी

    5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन और हिंसा के बीच शेख हसीना ढाका छोड़कर भारत आ गई थीं। आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और तब से वह भारत में रह रही हैं। पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। अपने संबोधन में शेख हसीना ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश का अच्छा मित्र रहा है। उन्होंने कहा कि 1971 हो, 1975 हो या मौजूदा समय, जब भी बांग्लादेश मुश्किल में रहा, भारत उसके साथ खड़ा रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपने भी सीढ़ियों के नीचे लगा रखा है इन्वर्टर? तुरंत नहीं हटाया तो ये आफत आनी तय – News18 हिंदी
    Next Article पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, मनमानी स्कूल फीस पर…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

      By परवेश चौहानAugust 15, 2026

      केएल राहुल रिटायर हर्ट नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के जिस टेस्ट मैच का इंतजार…

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.