Close Menu
    What's Hot

    व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां

    June 7, 2026

    अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

    June 7, 2026

    गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं श्रद्धा कपूर
    मनोरंजन

    एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं श्रद्धा कपूर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shraddha Kapoor: एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं श्रद्धा कपूर
    Shraddha Kapoor: एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं श्रद्धा कपूर

    15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 110 करोड़ रुपए
    Shraddha Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: आज के दौर की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार श्रद्धा कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बड़ी पहचान बना ली है। साल 2024 में फिल्म स्त्री 2 से बॉक्स आॅफिस पर ब्लॉकबस्टर धमाका करने वाली श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री भी ब्लॉकबस्टर निकली थी। इस फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली थी। लेकिन, क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसने श्रद्धा की किस्मत बदल दी थी और ये इंडस्ट्री में उनकी पहली बड़ी हिट साबित हुई थी।

    तीन पत्ती थी पहली फिल्म

    दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत साल 2010 में की थी। उनकी पहली फिल्म थी तीन पत्ती। 16 साल पुरानी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे। लेकिन, ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर डिजास्टर निकल गई थी। इसके बाद साल 2011 में श्रद्धा फिल्म लव का द एंड में नजर आई थीं। लेकिन, ये फिल्म भी फ्लॉप रही। इसके बाद एक ऐसी फिल्म आई जिससे श्रद्धा रातोंरात स्टार बन गई थीं।

    आशिकी 2 से हुई पॉपुलर

    साल 2010 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर को सफलता और पॉपुलैरिटी के लिए तीन साल तक इंतजार करना पड़ा था। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर कर दिया था। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाया था। श्रद्धा के साथ-साथ ये आदित्य के करियर की भी पहली बड़ी फिल्म साबित हुई थी।

    की थी ताबड़तोड़ कमाई

    आशिकी 2 साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी का सीक्वल है। आशिकी की तरह ही आशिकी 2 भी ब्लॉकबस्टर निकली थी। इसने सिनेमाघरों में 26 अप्रैल 2013 को दस्तक दी थी। करीब 13 साल पुरानी इस पिक्चर का डायरेक्शन सैयारा बनाने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया था।

    श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को फैंस ने किया पंसद

    फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ शाद रंधावा, महेश ठाकुर, सलील आचार्य, शुभांगी लटकार और चित्रक बंधोपाध्याय जैसे कलाकार भी थे। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम भट्ट इसके प्रोड्यूसर थे। 15 करोड़ के बजट में बनी आशिकी 2 ने भारत में 78.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110 करोड़ रुपए हुआ था।

    यह भी पढ़ें : Celina Jaitly: पति पीटर हाग से 100 करोड़ मुआवजा, हर महीने 10 लाख मेंटेनेंस की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघर छोड़कर चले गए थलपति विजय
    Next Article मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों के 916 युवाओं को…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां

      June 7, 2026

      चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें

      June 7, 2026

      साड़ी में क्वीन को देख दिल हार बैठे फैंस

      June 7, 2026

      शैंपेन लंहगे में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

      June 7, 2026

      ‘बबुआने से हिला’ में पवन सिंह और चांदनी सिंह ने लगाए रोमांस के तड़के, वीडियो वायरल

      June 7, 2026

      नहाते-नहाते बनी थी इस आइकॉनिक गाने की धुन, ट्रक की लाइनें बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां

      By श्वेता चौहानJune 7, 2026

      Ashnoor Kaur: व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां अपने एलिगेंट लुक…

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.