Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

    March 11, 2026

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बड़ी चुनौती : जोशी
    दुनिया

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बड़ी चुनौती : जोशी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget 2026-27 : वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बड़ी चुनौती : जोशी
    Budget 2026-27 : वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बड़ी चुनौती : जोशी

    कहा, इस बार बजट अपेक्षाकृत अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा

    Budget 2026-27 (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : एक फरवरी को देश की वित्त मंत्री जब वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश कर रहीं होंगी तो उनके सामने एक मुख्य चुनौती होगी। यह चुनौती वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजारों की अस्थिरता के बीच सार्वजनिक वित्त की मजबूती बनाए रखना होगा। इसका कारण यह है कि चाहे पिछले कुछ माह में देश की आर्थिक वृद्धि अनुमान से बेहतर रही है और महंगाई भी अपेक्षा से कम दर्ज हुई है।

    इससे नीति निर्माण में सरकार को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालात अभी भी जोखिम पैदा कर रहे हैं। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी के मुताबिक 2026-27 वित्त वर्ष में नाममात्र जीडीपी के बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कर संग्रह में सुधार और कॉरपोरेट सेक्टर की स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य बेहद अनिश्चित और अस्थिर है, इसलिए सरकार को वित्तीय अनुशासन बनाए रखना होगा।

    जीडीपी विकास दर को लेकर केंद्र के आंकड़े

    सरकार ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर लगभग 7.3-7.4 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.3 प्रतिशत था। आईएमएफ ने भी इसी तरह का अनुमान लगाया है। जोशी के अनुसार अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि करीब 6.7 प्रतिशत रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 27 फरवरी को होने वाली जीडीपी री-बेसिंग से अर्थव्यवस्था के आकार और गति को लेकर नई तस्वीर सामने आ सकती है।

    अमेरिका और यूरोप से व्यापार समझौते पर जोर

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में जोशी ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को अहम बताया। उनका कहना है कि इससे भारतीय निर्यातकों को स्थिरता मिलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत पर लागू उच्च टैरिफ का असर और अधिक बढ़ सकता है, अगर अमेरिका के साथ समझौता नहीं हुआ। आगामी बजट में ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अनुरूप सुधारों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। जोशी के अनुसार सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड केमिकल सेल बैटरी जैसे नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन दे सकती है।

    ये भी पढ़ें : India-EU Trade Deal : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष भारत पहुंची

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी पर लगाया पक्षपात का आरोप
    Next Article हरियाणा इवेंट में Mouni Roy से बदतमीजी, ‘अंकल ने मेरी कमर पर…’ कहकर एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

      March 11, 2026

      सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

      March 11, 2026

      अब राहुल भाटिया के हाथ में आई इंडिगो की कमान

      March 11, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य बना ब्लाइंट स्पॉट, सैकड़ों जहाज रास्ता भटके

      March 11, 2026

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

      By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

      Punjab News: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने इस टर्म का अपना आखिरी बजट…

      बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.