सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Tamannaah Bhatia, (द भारत ख़बर), मुंबई: तमन्ना भाटिया ने अपने घर में पूजा करवाई जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस भक्ति मे डूबी हुई दिख रही हैं। स्त्री 2 की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर घर में हुई पूजा की झलकियां दिखाई हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि पूजा से पहले वह बहुत टेंशन में थीं, लेकिन वातावरण ने सब ठीक कर दिया। तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह भक्ति में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। फोटोज में उनके साथ माता-पिता भी थे।
नहीं चाहती थी कि यह दिन कभी खत्म हो

तमन्ना भाटिया ने फोटोज के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा से पहले वह काफी टेंशन में थीं। उन्हें लगा कि गर्मी में पूजा कैसे होगी और लोग कैसे पूजा में बैठेंगे। तमन्ना भाटिया ने कैप्शन में लिखा, सब लोग जा चुके थे। मंत्रों की गूंज शांत हो चुकी थी। पूजा पूरी हो गई थी। फिर भी मैं देवी के पास बैठी थी और नहीं चाहती थी कि यह दिन कभी खत्म हो।
पूजा के बाद घर का माहौल बदला
तमन्ना ने आगे लिखा, उस जगह में अभी भी बहुत ज्यादा जीवंतता थी। एक ऐसे घर की ऊर्जा, जिसने पूरा दिन प्रार्थना, उत्सव, हंसी-खुशी, भक्ति और अपनों के साथ बिताया था। ऐसा लग रहा था मानो हवा में अभी भी कुछ बहुत सुंदर सा ठहरा हुआ है, जो जाने को तैयार ही नहीं है।

ईशा योग केंद्र की साध्वियों ने करवाई पूजा
तमन्ना ने बताया कि ईशा योग केंद्र की साध्वियों ने उनके घर में लिंग भैरवी देवी पुण्य पूजा संपन्न करवाई। उन्होंने कहा, यह एहसास कि जब देवी घर पधारती हैं, तो वे केवल किसी कमरे में ही प्रवेश नहीं करतीं, बल्कि वे अपने आस-पास के पूरे वातावरण को ही बदल देती हैं।
ये भी पढ़ें: पिंक बिकिनी में काइली जेनर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

