Close Menu
    What's Hot

    वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

    January 23, 2026

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चाय, समोसा और अब ई-सिगरेट
    Breaking News

    चाय, समोसा और अब ई-सिगरेट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 12, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Editorial Aaj Samaaj
    Editorial Aaj Samaaj: चाय, समोसा और अब ई-सिगरेट

    Editorial Aaj Samaaj | राजीव रंजन तिवारी | भारतीय संसद लोकतंत्र का केंद्र है, जो कानून बनाने, सरकार पर नियंत्रण रखने, जनता की आवाज उठाने और राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस करने का सर्वोच्च मंच है। यह देश की संप्रभुता और शासन की नींव रखती है, जहां जनप्रतिनिधि जनता के हित में नीतियां और बजट तय करते हैं। अब धीरे-धीरे इसकी पहचान बदलती जा रही है। अब यहां भांति-भांति की चर्चाएं होने लगी हैं। मजेदार तो यह रहा कि यहां पिछले दिनों कुत्ते का भों-भों भी सुनाई पड़ा। संसद में खानपान की चर्चाएं भी खूब हो रही हैं।

    जब खानपान पर चर्चा होती है तो लोग चटखारे लेने लगते हैं। भारतीय संसद में चाय की बात होती ही रहती है। वजह सभी को पता है। चाय के बाद भाजपा सांसद रवि किशन ने समोसे की बात करके चाय-समोसे की जोड़ी लगा दी। इसी क्रम में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को ई-सिगरेट की बात कर दी। इस प्रकार संसद में चाय, समोसा और अब ई-सिगरेट। यानी मुकम्मल जायका। गजब है हमारी व्यवस्था, अद्भुत है हमारी सोच और अनूठी है शैली। देखते सुनते रहिए। पता नहीं क्या-क्या होने वाला है।

    राजीव रंजन तिवारी, संपादक, द भारत ख़बर।

    बात दो जुलाई 2024 की है। अट्टारहवीं लोकसभा के गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए सांसदों को मर्यादित व्यवहार एवं आचरण की नसीहतें दीं। मोदी ने संसद के पुस्तकालय भवन में जीएमसी बालयोगी सभागार में हुई राजग संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राजग की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा लगातार तीन बार जीतना बड़ी बात है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने आज के जैसी विकराल चुनौतियां नहीं थीं, फिर वो जीते थे। हमारे सामने तमाम चुनौतियों के बाद भी इतनी बड़ी जीत राजग को मिली। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार से कई प्रधानमंत्री बने और कुछ सुपर प्रधानमंत्री बने।

    इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस वालों को एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं होता इसलिए वो बार-बार हम पर हमला करते हैं। बस, इसी की तलाश थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के पुस्ताकालय में राजग संसदीय दल की बैठक में चाय की चर्चा कर दी। प्रधानमंत्री की वाणी से चाय की चर्चा सुनते ही जहां विपक्ष को मिर्ची लग जाती है, वहीं उनके समर्थक भावुक हो जाते हैं। जबकि तटस्थ लोग यह कहते हुए चुटकी लेने लगते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शायद झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कभी चाय बेची ही नहीं। खैर, बात चाय की हो रही है। इसलिए इसके स्वाद को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ में विमर्श यह है कि संसद से बाहर इस तरह की बातें हों तो वह ज्यादा अच्छा है। संसद में तो सिर्फ राष्ट्र के उत्थान की चर्चा ही होनी चाहिए। अब चाय की चर्चा हो गई।

    अब बात समोसे की। इसी वर्ष 31 जुलाई को गोरखपुर (यूपी) के सांसद रवि किशन ने संसद में देशभर के खाद्य पदार्थों की कीमत और गुणवत्ता में भेदभाव पर सवाल उठाए। उन्होंने समोसे के उदाहरण के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मात्रा और कीमत में अंतर को उजागर किया। सांसद रवि किशन ने छोटे ढाबों से लेकर होटलों तक खाद्य पदार्थों के मूल्य, गुणवत्ता और मात्रा के मानकीकरण की जरूरत बताई। रवि किशन का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सांसद ने सदन में देश भर में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की अलग-अलग कीमत और गुणवत्ता को लेकर सवाल किए। इसमें उन्होंने समोसे का उदाहरण देते हुए उसकी अलग-अलग कीमत का जिक्र किया। सांसद के बयान का एक छोटा का हिस्सा जिसमें वो समोसे की कीमत से जुड़े सवाल उठा रहे हैं, वो वायरल हो गया।

    वायरल बयान में सांसद और फेमस एक्टर रवि किशन यह कहते हुए नजर आए कि समोसा कहीं बड़ा मिलता है, कहीं छोटा मिलता है। इतना बड़ा बाजार है। करोड़ों ग्राहक है। 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई युंगातकारी परिवर्तन किए, लेकिन यह क्षेत्र अछूता है। ऐसे में छोटे ढाबे से लेकर बड़े होटलों तक मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत और गुणवत्ता को लेकर एक कानून बनाया जाना चाहिए। रवि किशन ने लोकसभा में कहा कि शून्य काल में मुझे लोक महत्व के इस मामले को उठाने की अनुमति देने के लिए आपका हृदय से आभार। हमारा भारतवर्ष दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। यहां पर छोटे-छोटे कस्बों से लेकर बड़े-बड़े महानगरों में लाखों ढाबे और होटल हैं, जिनमें प्रतिदिन करोड़ों लोग भोजन करते हैं। तो देख लिया आपने। संसद में चाय के बाद समोसा पहुंच गया। इस समोसे ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी।

    चाय और समोसा हो गया तो अब सिगरेट भी चाहिए। लीजिए, गुरुवार को संसद में ई-सिगरेट भी पहुंच गया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। इस पर स्पीकर ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन के नियमों के मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस सांसद ई-सिगरेट पी रहे हैं। उनकी इस बात को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसदीय नियमावली के तहत इस घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि संसद की मर्यादा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    ठाकुर ने कहा कि देशभर में ई-सिगरेट बैन हो चुकी है। क्या सदन में इसकी अनुमति है? टीएमसी सांसद कई दिनों से लगातार बैठकर यहां ई-सिगरेट पी रहे हैं। इसकी जांच करानी चाहिए। भाजपा सांसद की गंभीर आपत्ति पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं सभी सदस्यों से पुन: आग्रह करता हूं कि हमें संसदीय परंपराओं और नियमों का अनुपालन करना चाहिए। कोई भी सदस्य ऐसा कोई भी विषय लेकर आएगा को निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। संसद परिसर में ई-सिगरेट पीने की बिल्कुल अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे नियम के विरुद्ध माना जाएगा। खैर, बात ई-सिगरेट की हो रही है। मेरा मानना है कि संसद में चाय, समोसा और ई-सिगरेट की चर्चा थोड़ी अटपटी लग रही है। इस तरह की चर्चाओं के लिए अन्य फोरम भी हैं। यूं कहें कि इस तरह की बातें मजाक का विषय बनती हैं।

    बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह कहना कि एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है। इस तरह की बातें तो वे सार्वजनिक मंचों से भी करते रहते हैं। कम से कम संसद परिसर से इस तरह की बात को अलग रखना चाहिए। वहीं, भाजपा सांसद और भोजपुरी के अभिनेता रवि किशन ने तो मजा ही बांध दिया। उन्होंने समोसे की चर्चा करके चाय और समोसे की जोड़ी लगा दी। एक बची थी सिगरेट, जिसकी बात करके भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उसे भी पूरा कर दिया। अब देश के लोग यह सोचने को विवश हैं कि क्या संसद चाय, समोसा और सिगरेट पर चर्चा के लिए ही बनी है? इस तरह की हल्की बातों के लिए किसी अन्य मंच का सहारा लेना चाहिए। क्योंकि चाय, समोसा और सिगरेट की चर्चा से देश नहीं चलने वाला। देश चलाने के लिए अन्य गंभीर मुद्दे सदन के पटल पर रखे जाने चाहिए।

    मौजूदा शीतकालीन सत्र में कई तरह के मुद्दे उठे। वंदे मातरम पर बहस हुई। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। एसआईआर और चुनाव सुधार के मुद्दों पर भी गर्मी देखी गई। इसी क्रम में सबसे अधिक चर्चा गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच की बहस की हुई। इस बहस ने देश के सियासी पारा को चढ़ा दिया। अभी आगे भी बहुत कुछ होने वाला है। 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र है। समझा जा रहा है कि इस दरम्यान और कई तरह के मजेदार और रोचक किस्से देखने-सुनने को मिलेंगे। देखते हैं कि आगे क्या-क्या होता है।

    यदि संसद में चाय, समोसे और ई-सिगरेट की बात करें तो उसके लिए सरकार की गाईडलाइन को समझना होगा। ई-सिगरेट पर 2019 में पूर्ण प्रतिबंध लगा, वहीं समोसे और चाय पर हाल ही में (2025 में) स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई चेतावनी नहीं लगाने की बात कही, बल्कि केंद्र संस्थानों की कैंटीन में जागरूकता बोर्ड लगाने की सलाह दी, क्योंकि यह विषय चुनाव खर्च में भी आता है (10 रुपये समोसा, 8 रुपये चाय की दरें तय) और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए है, जबकि तंबाकू मुक्त भारत के लक्ष्य के तहत ई-सिगरेट पर कानून बना, ताकि युवा पीढ़ी को इसके नुकसान से बचाया जा सके। (लेखक द भारत ख़बर के संपादक हैं।) 

    यह भी पढ़ें : Editorial Aaj Samaaj: बाबरी मस्जिद विध्वंस के 33 वर्ष बाद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा बोलीं-कांग्रेस-भाजपा, जेजेपी को सपने में दिख रहे अभय चौटाला
    Next Article Punjab News: मान सरकार का ग्रीनिंग पंजाब मिशन: रिकॉर्ड 12,55,700…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026

      Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी

      January 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      By श्वेता चौहानJanuary 23, 2026

      Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,…

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.