Close Menu
    What's Hot

    बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

    April 15, 2026

    ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

    April 15, 2026

    वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026

      आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गर्मी से मिलेगी राहत

      April 15, 2026

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026

      छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर जारी
    मनोरंजन

    महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर जारी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monalisa First Film: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर जारी
    Monalisa First Film: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर जारी

    10 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है फिल्म द डायरी आॅफ मणिपुर
    Monalisa First Film, (द भारत ख़बर), मुंबई: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अभिनीत पहली फिल्म द डायरी आॅफ मणिपुर का टीजर मंगलवार को प्रयागराज में लांच किया गया। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ एक निजी होटल में फिल्म का टीजर रिलीज किया।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरूआत प्रयागराज की धरती से हुई थी, इसलिए इसका टीजर भी यहीं पर रिलीज किया गया है। सनोज मिश्रा ने कहा कि द डायरी आॅफ मणिपुर फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है। ये एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं।

    नेपाल और उत्तराखंड में हुई शूटिंग

    सनोज मिश्रा ने ये भी कहा कि ये फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण में तमाम परेशानियां भी आई, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म लगभग बनकर तैयार है और अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होने की पूरी संभावना है।

    उन्होंने कहा कि ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा है कि ये लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है। ये फिल्म मणिपुर में शूट हुई है। 5 फीसदी फिल्म नेपाल और 80 फीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है।

    मोनालिसा ने बताया काम करने का एक्सपीरियंस

    महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा है कि द डायरी आॅफ मणिपुर फिल्म में काम कर मुझे बहुत अच्छा लगा। मोनालिसा ने कहा कि मुझे हिंदी नहीं आती थी और मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं। लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी और इसके लिए मुझे फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पूरा सहयोग दिया। इसके साथ-साथ मेरी फैमिली भी मेरे साथ खड़ी रही।

    मोनालिसा ने अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर कहा है कि उन्होंने एक आम लड़की को उन्होंने स्क्रीन तक पहुंचाया है। मोनालिसा ने कहा है कि वो अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनना चाहती हैं।

    इस फिल्म में भी दिखेंगी मोनालिसा

    इसके साथ ही मोनालिसा ने ये भी कहा है कि उनकी तेलुगु में भी एक फिल्म लाइफ बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कुछ और फिल्मों पर भी काम चल रहा है। फिलहाल मोनालिसा ने दर्शकों से अपील की है कि वो उनकी अपकमिंग फिल्म द डायरी आॅफ मणिपुर देखने के लिए सिनेमाघर में जरूर जाएं।

    एक्टर अभिषेक तिवारी ने की तारीफ

    मोनालिसा के अपोजिट काम करने वाले प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी ने भी फिल्म में मोनालिसा की एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ये फिल्म दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेगी। लोगों को इसे देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। वहीं फिल्म के एक्टर अमित राव के मुताबिक ये उनकी पहली फिल्म है।

    इसके पहले वो थिएटर करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में लव स्टोरी के साथ मणिपुर में रिजर्वेशन और कन्वर्जन जैसे मुद्दों को भी डायरेक्टर ने बखूबी उठाने की कोशिश की है। इसलिए ये फिल्म लव, सस्पेंस और थ्रिल के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा वांगचुक को मेडिकल आधार पर रिहा नहीं कर सकते
    Next Article जिस फिल्म ने राजपाल यादव को पहुंचाया जेल, उसने कितनी कमाई की थी?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

      April 15, 2026

      Operation Sindoor में कौन बनेगा लीड? इस स्टार किड का नाम रेस में सबसे आगे

      April 15, 2026

      40 की उम्र में भी सिंगल क्यों हैं शक्ति मोहन? बताई सिंगल रहने की असली वजह

      April 15, 2026

      सिंगिंग छोड़ डायरेक्शन में उतरे Arijit Singh! लंदन में शुरू की फिल्म, स्टारकिड की एंट्री तय?

      April 15, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कब्जा! विदेशों में बढ़ा ‘हमजा’ का दबदबा, सोमवार को छप्परफाड़ कलेक्शन

      April 15, 2026

      स्टेज पर Kiss के लिए मजबूर हुईं Shakti Mohan? Remo Dsouza की बात टाल न सकीं डांसर

      April 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

      By श्वेता चौहानApril 15, 2026

      चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड…

      ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

      April 15, 2026

      वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.