नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जिस तरह से हर एक क्षेत्र में एंट्री मारी है, उसका असर लोगों की नौकरी पर पड़ता दिख रहा है. टेक जॉब मार्केट पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. कंपनियां अब AI में बढ़कर चढ़कर अपना इनवेस्टमेंट कर रही है. बड़े निवेश के साथ-साथ अपनी टीमों का पुनर्गठन कर रही हैं. हर एक कंपनी इस समय अपने काम करने का तरीका बदल रही है और लागत घटाने की कोशिश है. इसका सबसे बड़ा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है.
पिछले कुछ महीनों में लगभग हर एक सेक्टर में काम करने वालों की कटौती की गई है. Layoffs.fyi ने जो डाटा पेश किया है वो डराने वाला है. रिपोर्ट की माने तो साल 2026 में अब तक 296 टेक कंपनियों में 1,29,488 कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है. सबसे हैरान करने बात ये रही कि कुछ हफ्तों में Apple, Uber, Oracle और PayPal जैसी बड़ी कंपनियां भी नौकरियों में कटौती की गई है. इन सभी संस्थानों में बड़े स्तर पर restructuring ने सुर्खियों बटोरी है.
टेक वर्ल्ड की सबसे भरोसेमंद कंपनी Apple ने भी अपने लोगों को बाहर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक Siri, Vision Pro और संबंधित सॉफ्टवेयर टीमों में 200 से ज्यादा पोस्ट पर कटौती की जा चुकी है. Bloomberg में आई रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 100 पोस्ट Vision Pro संगठन और लगभग इतने ही पोस्ट Siri तथा दूसरे सॉफ्टवेयर की टीम पर असर पड़ा है. Apple की तरफ से restructuring को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि की है. हालांकि कंपनी में की जाने वाली छंटनी का कोई आंकड़ा नहीं दिया. कंपनी के मुताबिक वह अपने कारोबार को नए सिरे से व्यवस्थित कर रही है और साथ ही कुछ नए पद भी तैयार किए जा रहे हैं.
इस महीने जिस खबर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो Uber से जुड़ी है. सितंबर के पहले सप्ताह में करीब 3300 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का यह लगभग 10 फीसदी है. ऐसा बताया जा रहा कि कोविड-19 की महामारी के बाद Uber की सबसे बड़ी layoff exercise है. Uber बचत से मिले कुछ संसाधनों को AI और autonomous vehicles जैसी भविष्य की तकनीकों में निवेश करने की योजना बना रही है.
एक और बड़ी कंपनी जो ऑनलाइन पेमेंट के लिए जानी जाती है. PayPal की global restructuring का असर भी काफी ज्यादा पड़ता दिख रहा है. इससे जुड़ी जो रिपोर्टों सामने आ रही है उसके अनुसार करीब 600 कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा. PayPal ने बताया कि 31 अगस्त तक भारत में 220 कर्मचारी प्रभावित हुए.
भारत में टेक कंपनियों में टॉप में आने वाली Oracle का नाम भी काफी चर्चा में है. ऐसा बताया जा रहा है कि एक बड़ा layoff round देखने को मिल सकता है. Business Insider की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि 7,000 से 10,000 ग्लोबल पोस्ट को कंपनी कम कर सकती है. इसे रिपोर्ट में जरूर बताया गया है लेकिन Oracle ने अभी इस संभावित कटौती की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

