Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए आज बड़ा दिन है. दोनों मॉडल की पहली सेल 18 सितंबर से शुरू हो गई है. दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में Apple Store के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.
रात से ही स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक
दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल स्थित Apple Store पर सुबह से ही नए iPhone को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची. कई ग्राहक पुराने iPhone को नए मॉडल से अपग्रेड करने पहुंचे, जबकि कुछ युवाओं में नए फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर खास उत्साह दिखा.
iPhone 18 खरीदने के लिए कुछ ग्राहक रात 10 बजे से ही लाइन में लग गए थे. कई लोग 11 बजे और आधी रात से कतार में खड़े रहे. ग्राहकों के मुताबिक, अपनी पसंद का कलर और मॉडल हासिल करने के लिए उन्होंने घंटों इंतजार किया. कुछ ग्राहक हरियाणा से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करके भी दिल्ली पहुंचे.
यहां देखें वीडियो- https://x.com/ANI/status/2100785446326530360?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2100785446326530360%7Ctwgr%5E0e3a757fd3da143e429a730cbfbd740002b4ce82%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftechnology%2Fapple-iphone-18-pro-sale-starts-india-today-know-where-to-get-cheapest-deal-offers-price-and-specifications-3909526.html
iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये बताई गई है.
iPhone 18 Pro
– 256GB: 1,64,900 रुपये
– 512GB: 1,89,900 रुपये
– 1TB: 2,39,900 रुपये
– 2TB: 3,14,900 रुपये
iPhone 18 Pro Max
– 256GB: 1,79,900 रुपये
– 512GB: 2,04,900 रुपये
– 1TB: 2,54,900 रुपये
– 2TB: 3,29,900 रुपये
ऑफर से बच सकते हैं हजारों रुपये
Apple के आधिकारिक पोर्टल से खरीदारी करने पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मॉडल और कंडीशन के आधार पर करीब 21,000 से 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिलने की जानकारी है. छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है.
iPhone 18 Pro में क्या खास?
दोनों मॉडल में LTPO OLED डिस्प्ले है. Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है. 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. फोन में 2nm तकनीक वाला A20 Pro चिपसेट और iOS 27 दिया गया है. रियर कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य, 48MP 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं.
iPhone Duo की सेल कब?
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया गया है. इसकी पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होने की जानकारी है. इसकी कीमत करीब 2.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में लगभग 4.5 लाख रुपये तक जा सकती है.

