Close Menu
    What's Hot

    10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

    June 22, 2026

    दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

    June 22, 2026

    पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में नंबर-3 की पोजिशन पर थी आतंकी डॉ. शाहीन
    दिल्ली

    यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में नंबर-3 की पोजिशन पर थी आतंकी डॉ. शाहीन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में नंबर-3 की पोजिशन पर थी आतंकी डॉ. शाहीन
    Delhi Blast Update: यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में नंबर-3 की पोजिशन पर थी आतंकी डॉ. शाहीन

    मेडिकल छात्रों की पढ़ाई से जुड़े नियम व तौर-तरीकों का निर्धारण करना था कमेटी का काम
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट के तार हरियाणा के फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद जांच एजेंसियों की ओर से हर रोज नए खुलासे किए जा रहे है। तााजा जांच में पता चल है कि आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी डॉ. शाहीन सईद अल यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में नंबर-3 की पोजिशन पर थी, लेकिन इस कमेटी का गठन कब किया गया इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    जांच एजेंसी इस कमेटी में शामिल दूसरे सदस्यों का भी रिकॉर्ड चेक कर रही हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि डॉ. शाहीन अपने पद का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कर रही थी। डॉ. शाहीन अपने पद के दम पर दूसरों लोगों का माइंडवॉश कर रही थी।

    यह था कमेटी का काम

    इस कमेटी का काम मेडिकल छात्रों की पढ़ाई से जुड़े नियम व तौर-तरीकों का निर्धारण करना, सिलेबस में सुधार या बदलाव का प्रस्ताव देना, एमबीबीएस स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल व क्लिनिकल ट्रेनिंग के मानक तय करना था। इसके अलावा यह कमेटी मेडिकल एजुकेशन यूनिट के माध्यम से शिक्षकों के मॉड्यूल और ट्रेनिंग का रोडमैप तैयार करती है।

    कमेटी में डॉ. शहीन की पैरा-क्लिनिकल प्रतिनिधि के तौर पर हुई थी नियुक्ति

    इस कमेटी में डॉ. शाहीन को पैरा-क्लिनिकल प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया था। कमेटी में वाइस चांसलर भूपेन्द्र कौर आनंद नंबर-1 पोजिशन पर और मनवीन कौर लाल नंबर-2 पोजिशन पर हैं। कमेटी में प्री-क्लिनिकल, पैरा-क्लिनिकल, मेडिकल और सर्जिकल स्पेशियलिटी के विशेषज्ञ शामिल हैं।

    कश्मीरी मूल के लोगों पर विशेष नजर

    जांच एजेंसियां फरीदाबाद जिले के सभी कालेजों, यूनिवर्सिटी और अस्पताल में कार्यरत दूसरे राज्यों के डॉक्टरों, प्रोफेसरों, कर्मियों की जानकारी इकट्ठी कर रही हैं। खासकर कश्मीरी मूल के लोगों पर नजर है।

    पुलिस के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से आकर काम करने वाले या फिर पढ़ाई करने वाले सभी का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। कॉलेज और अस्पताल में काम करने वाले के बारे में पता किया जा रहा है कि इनकी नियुक्ति प्रक्रिया क्या रही, कब से कार्यरत हैं, बैकग्राउंड क्या है।

    ये भी पढ़ें: आज कुरुक्षेत्र आएंगे पीएम मोदी, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में करेंगे शिरकत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleव्यापार से ज्यादा रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करेगा एफटीए
    Next Article नेशनल अवॉर्ड फिल्म की एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो वायरल! यूजर्स बोले— ‘इन्होंने तो हद ही कर दी…’
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

      By प्रमोद रिसालियाJune 22, 2026

      Uttarakhand News: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में पिछले दस…

      दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

      June 22, 2026

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.