Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026

    संडे को ‘भूत बंगला’ का तूफान, अक्षय कुमार की फिल्म ने कर दी छप्परफाड़ कमाई

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?
    Breaking News

    प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Avimukteshwaranand: प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?
    Avimukteshwaranand: प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

    अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब- प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है, अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ, मैं बसंत का स्नान कैसे करूंगा?
    Avimukteshwaranand, (द भारत ख़बर), प्रयागराज: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस भेजा है। इसमें मौनी अमावस्या के दिन बैरियर तोड़ने और जबरन भीड़ में बग्घी घुसाने को लेकर सवाल किए हैं। पूछा है कि क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए? अगर 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संस्था को दी गई जमीन और सुविधाएं वापस ले लेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज ने कहा, प्रशासन ने बुधवार शाम 7 बजे शिविर के पीछे नोटिस चस्पा किया, जिस पर 18 जनवरी की डेट थी।

    अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार सुबह 8 बजे 3 पेज में दूसरे नोटिस का जवाब मेला आॅफिस भिजवाया। वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं बसंत का स्नान कैसे करूंगा? पहले मौनी अमावस्या का स्नान करूंगा, तभी दूसरा स्नान करूंगा।

    किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं, संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता

    इसी बीच, सीएम योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का बिना नाम लिए कहा, किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा। संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता।

    जानें कौन है कालनेमि

    योगी ने जिस कालनेमि का जिक्र किया, वह हिंदू पौराणिक कथाओं का एक मायावी असुर (राक्षस) था। रामायण में रावण का मामा और मारीच का बेटा था। रावण ने उसे लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान को रोकने के लिए भेजा था। बाद में हनुमान ने कालनेमि का वध कर दिया था।

    भाजपा सरकार में न गाय सुरक्षित, न ही शंकराचार्य

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी के ईश्वरगंगी क्षेत्र में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में गऊ पूजन किया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में न गऊ हत्या बंद हो रही, न ही शंकराचार्य की मर्यादा सुरक्षित है। देश के सबसे बड़े बीफ (गऊ मांस) एक्सपोर्ट में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। ऊपर से धर्म और सनातन का ढोंग किया जा रहा। धर्म के नाम पर सत्ता चलाने वाले ही आज धर्म और संतों को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस सनातन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

    शंकराचार्य पद कब मान्य

    उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस मामले में पहली बात बयान दिया है। महामंत्री हरिगिरि महाराज ने कहा, अविमुक्तेश्वरानंद जिस पद पर आसीन हुए हैं, उसमें अभी अखाड़ा परिषद की ओर से उन्हें चादर ओढ़ाना बाकी है। हमारी परंपरा है कि समस्त 13 अखाड़े मिलकर एक साथ चादर ओढ़ाते हैं। जब समाज और अखाड़े आपको चादर ओढ़ाएंगे, तभी आप पूरे समाज के शंकराचार्य होंगे।

    18 जनवरी को हुआ था विवाद

    18 जनवरी को माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और पैदल जाने को कहा। विरोध करने पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इससे नाराज अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

    ये भी पढ़ें: जम्मू में 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की जान गई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में युवाओं को बड़ी राहत, सरकार ने 3 साल की उम्र छूट दी, जानें पूरी डिटेल
    Next Article ऑनस्क्रीन कुंवारे पोपटलाल की असल शादी, रेशमी से किया ब्याह, NSD में खास रिसेप्शन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      Strait of Hormuz : होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो…

      रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

      April 28, 2026

      संडे को ‘भूत बंगला’ का तूफान, अक्षय कुमार की फिल्म ने कर दी छप्परफाड़ कमाई

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.