Close Menu
    What's Hot

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    January 21, 2026

    Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»प्रदूषित ही नहीं जहरीली भी हो चुकी राजधानी की हवा
    दिल्ली

    प्रदूषित ही नहीं जहरीली भी हो चुकी राजधानी की हवा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution News : प्रदूषित ही नहीं जहरीली भी हो चुकी राजधानी की हवा
    Delhi Pollution News : प्रदूषित ही नहीं जहरीली भी हो चुकी राजधानी की हवा

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में हुए खुलासे ने उड़ाए होश

    Delhi Pollution News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली इन दिनों प्रदूषण और स्मॉग की चादर के आगोश में छुपी हुई हैं। पिछले करीब 20 दिन से दिल्ली की हवा में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। जिसके चलते एक तरफ जहां लोगों को सफर या फिर घर से बाहर निकलते ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों का हाल-बेहाल हो चुका है। अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ने जो रिपोर्ट राष्टÑीय हरित अधिकरण को सौंपी है उसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं।

    सीपीसीबी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें यह सामने आया है कि राजधानी की हवा में भारी धातु मौजूद है, जिसमें तांबा, जस्ता, क्रोमियम और मोलिब्डेनम की सांद्रता क्षेत्र में कुल कण पदार्थ (पीएम 10) सांद्रता के 0.1 से 2 फीसदी के बीच है। इसके अलावा, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों में चिंता का विषय बना हुआ है।

    ऐसे में पीएम10 (वायु में बारीक धूल कण) का औसत सांद्रता 130 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया, जो राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम से कहीं अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, हवा में खतरनाक धातुओं की मौजूदगी भी उच्च स्तर पर पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, तांबा की औसत सांद्रता 55.13 नैनोग्राम प्रति घन मीटर, क्रोमियम की 12.25, मोलिब्डेनम की 0.91, और जिंक की 243.5 नैनोग्राम प्रति घन मीटर रही।

    पूर्वी दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा घातक

    रिपोर्ट में पूर्वी दिल्ली की हवा में पीएम2.5 कणों से चिपके जिंक, क्रोमियम, कॉपर और मोलिब्डेनम जैसे हेवी मेटल्स की ज्यादा मात्रा का जिक्र था। ये धातुएं फेफड़ों, किडनी और बच्चों के विकास को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सीपीसीबी की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली है। रिपोर्ट के अनुसार, जून-जुलाई 2025 में की गई जांच में दिल्ली के चार इलाकों पीतमपुरा, सरिफोर्ट, जनकपुरी और शाहदरा शामिल रहे। इसमें पीएम10 का औसत स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर निकला, जो राष्ट्रीय मानक (60 माइक्रोग्राम) से दोगुना से ज्यादा है। सबसे चौंकाने वाली बात, शाहदरा में 18 जून को पीएम10 222 तक पहुंच गया, जहां जिंक की मात्रा 265 नैनोग्राम तक थी।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या अब विश्व को परमाणु युद्ध की तरफ धकेल रहा अमेरिका
    Next Article बिकवाली रही हावी, फिर से लुढ़का भारतीय शेयर बाजार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए

      January 21, 2026

      देश की राजधानी में छाई प्रदूषण और कोहरे की मोटी परत

      January 19, 2026

      ठंड की लहर के बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब

      January 16, 2026

      दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक

      January 14, 2026

      प्रदूषण के आगे बेबस हुई देश की राजधानी

      January 11, 2026

      दिल्ली में ठंड ने तोड़ा डेढ़ दशक का रिकॉर्ड

      January 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      By अंकित कुमारJanuary 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में जिला अध्यक्षों…

      बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

      January 21, 2026

      Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.