Stock market closing 17 November 2026: स्टॉक मार्केट में तेजी का सिलसिला जारी है। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 427.40 अंक उछलकर 82,532.19 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 96.30 अंकों की तेजी के साथ 25,387.40 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,897.49 का ऊपरी स्तर और 82,091.90 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,501.35 का उच्च स्तर और 25,267.30 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर TCS, हिंदुस्तान लीवर, सन फार्मा, L&T, रिलायंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति, इटरनल एवं कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.06% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर टाटा स्टील, NTPC, HDFC बैंक, टाइटन, BEL, भारती एयरटेल, ट्रेंट, ITC, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और HCLTECH के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 1.95% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.36% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.25% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.22% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड मंगलवार शाम 6.11 बजे 0.55% की तेजी के साथ प्रति बैरल 92.95 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

