Close Menu
    What's Hot

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 50 दिनों की विशेष

    August 3, 2026

    ‘सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है’… बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का पहला बयान

    August 3, 2026

    मान सरकार ने निःशुल्क कैंसर उपचार और

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली, पटना, गुवाहाटी… कहां-कहां है PK की जमीन, प्रशांत किशोर के पास कितनी दौलत? सामने आई पूरी संपत्ति की लिस्ट

      August 3, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 3, 2026

      Bypolls Result 2026 Live Updates: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना | National

      August 3, 2026

      ट्रम्प बोले- हमला फिलहाल टाला, ईरान का जवाब- हर अमेरिकी हमले का जवाब देंगे

      August 2, 2026

      पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बवाल, युवक ने चप्पल फेंकी, चाकू भी निकाला

      August 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है’… बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का पहला बयान
    हरियाणा

    ‘सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है’… बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का पहला बयान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सोनीपत. हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अदालत के फैसले पर विनेश फोगाट ने दुख जताया है. जहां वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने की बात कह चुके हैं, वहीं उन्‍होंने सीधे सरकार पर भी आरोप लगाए हैं. विनेश का कहना है कि ‘शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है.’

    क्‍या बोलीं विनेश फोगाट
    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए विनेश ने लिखा कि ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं, लेकिन कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ती रहीं. हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना.’

    विनेश ने लिखा कि ‘शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है. महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.’ गौरतलब है कि मौजूदा समय में विनेश विदेश दौरे पर हैं. इससे पहले, बजरंग पुनिया ने कहा था कि वह मामले में अब हाईकोर्ट में अपील करेंगे. फिलहाल, वह दिल्ली में हैं.

    बृजभूषण कर दिए गए हैं बरी

    दरअसल, सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव तोमर को बरी कर दिया. छह महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद दो जुलाई को अदालत ने आदेश तीन अगस्त के लिए सुरक्षित रख लिया था.

    मई 2024 में, एक अदालत ने सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी देने का आरोप तय करने का आदेश दिया था. हालांकि, छह महिला पहलवानों में से एक की शिकायत के मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने छह बार सांसद रहे सिंह के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमान सरकार ने निःशुल्क कैंसर उपचार और
    Next Article ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 50 दिनों की विशेष
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘हाईकोर्ट जाएंगे’, महिला पहलवानों के यौन शोषण में बृजभूषण बरी, बजरंग पुनिया की पहली प्रतिक्रिया, कहां हैं विनेश फोगाट?

    August 3, 2026

     नूंह में सावन के पहले सोमवार पर ब्रजमंडल शोभयात्रा आज, 90 किमी में 1925 जवान तैनात

    August 3, 2026

    मानसून की सुस्त चाल से मायूस हरियाणावासी, जानिए अभी तक प्रदेश में कितना बरसा मानसून

    August 3, 2026

    फंदा लगा रहा था पिता, मां लगा रही थी बचाने की गुहार, 7 साल के मासूम बनाता रहा वीडियो

    August 2, 2026

    पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस

    August 2, 2026

    ‘मैं Paytm से अकाउंट अपडेट करने आया हूं’… फल विक्रेता को पहले किया गुमराह, फिर उड़ा ले गया 39000

    August 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 50 दिनों की विशेष

    By श्वेता चौहानAugust 3, 2026

    भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 700 ग्राम वजन के साथ समयपूर्व जन्मी…

    ‘सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है’… बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का पहला बयान

    August 3, 2026

    मान सरकार ने निःशुल्क कैंसर उपचार और

    August 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.