8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही नया वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से ज्यादा बेसिक पे, पेंशन, भत्ते और एरियर (बकाया राशि) मिलने की उम्मीदें लेकर आ रहा है।
अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं, तो आपके लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स और महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव आपकी इनकम पर क्या असर डालेंगे। चलिए, हम आपको इसे आसान भाषा में समझाते हैं।
8वां वेतन आयोग क्या है?
8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ पैनल है, जो एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा करके उनमें संशोधन की सिफारिशें देगा। आयोग का आधिकारिक तौर पर गठन 3 नवंबर, 2025 को किया गया था। हर 10 वर्षों में वेतन आयोग का गठन किया जाता है।
8वें वेतन आयोग की जरूरी बातें
- 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू हो गया है।
- वेतन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा।
- वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी के बावजूद एरियर का भुगतान किया जाएगा।
- पेंशनभोगियों के पेंशन को भी संशोधित किया जाएगा।
- केंद्र सरकार फाइनल सैलरी स्ट्रक्टर को नोटिफाई करेगी।
कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
- नया वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा।
- वेतन में बढ़ोतरी और एरियर का भुगतान : 2026 के अंत में या 2027 की शुरुआत में।
भले ही सैलरी में तुरंत बदलाव न हो, लेकिन नया पे स्ट्रक्चर मंजूर होने के बाद 1 जनवरी 2026 से एरियर का हिसाब लगाया जाएगा।
8वें वेतन आयोग से किसे फायदा होगा?
- केंद्र सरकार के कर्मचारी।
- सैन्यकर्मी।
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक है, जिसका इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन या पेंशन की गणना करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
अगर आपका मौजूद बेसिक वेतन 20,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.5 हैं, तो नया बेसिक वेतन 50,000 रुपये होगा।
अनुमानित फिटमेंट फैक्टर
कर्मचारियों के वेतन या पेंशन में बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्ट की भूमिका अहम होने वाली है। यह आंकड़ा 1.83 से 2.86 के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम आंकड़े पर फैसला केंद्र सरकार करेगी।
8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में अनुमानित बढ़ोतरी
मौजूद बेसिक पे फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नया बेसिक पे
18,000 रुपये 1.83 32,490 रुपये
18,000 रुपये 2.28 41,040 रुपये
18,000 रुपये 2.86 51,480 रुपये
नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं। वास्तविक वेतन फाइनल पे मैट्रिक्स पर निर्भर करेगा।
8वां वेतन आयोग पे मेट्रिक्स (अनुमानित)
7वें वेतन आयोग की तरह ही 8वें वेतन आयोग में भी ये मैट्रिक्स शामिल होंगे:
- नई पे मैट्रिक्स
- संशोधित पे लेवल
- नई मैट्रिक से लिंक्ड सालाना इन्क्रीमेंट
8वें वेतन आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद वास्तविक पे मैट्रिक्स की जानकारी दी जाएगी।
महंगाई भत्ते (DA) का क्या होगा?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नए वेतन आयोग के लागू होने तक होती रहेगी।
8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद:
- DA को मर्ज किया जाएगा या उसे रिसेट किया जाएगा।
- नए DA की गणना संशोधित बेसिक सैलरी के आधार पर की जाएगी।
पेंशनभोगियों पर क्या असर पड़ेगा?
8वें वेतन आयोग से पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा।
अनुमानित बदलाव:
- वास्तविक फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक पेंशन में संशोधन किया जाएगा।
- महंगाई राहत (DR) की गणना फिर से की जाएगी।
- एरियर का हिसाब 1 जनवरी, 2026 से लगाया जाएगा।
8वें वेतन आयोग के तहत भत्ते
नया वेतन आयोग इन भत्तों की समीक्षा करके उन्हें संशोधित करेगा:
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
- ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA)
- मेडिकल अलाउंस
- अन्य विशेष अलाउंस
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद वास्तविक अलाउंस की घोषणा की जाएगी।
8वें और 7वें वेतन आयोग की तुलना
फीचर 7वां वेतन आयोग 8वां वेतन आयोग
लागू होने का साल 2016 2026
फिटमेंट फैक्टर 2.57 1.83-2.86 (अनुमानित)
पे स्ट्रक्चर पे मैट्रिक्स नई संशोधित मैट्रिक्स
DA बरकरार रीसेट और रिकैलकुलेट
पेंशन संशोधन हां हां
क्या कर्मचारियों को एरियर मिलेगा?
- नया वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों को एरियर मिलेगा।
- एरियर का हिसाब 1 जनवरी, 2026 से लगाया जाएगा।
- पेंशन पर भी एरियर लागू होगा।
- एरियर का भुगतान एकमुश्त या अलग-अलग किस्तों में किया जा सकता है।

