Close Menu
    What's Hot

    श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में श्री राधाष्टमी का त्योहार बड़े…

    September 21, 2026

    दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

    September 21, 2026

    शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में इस विभाग के हजारों कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा पर संकट, अभी तक विभागीय पत्र नहीं हुआ जारी
    हरियाणा

    हरियाणा में इस विभाग के हजारों कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा पर संकट, अभी तक विभागीय पत्र नहीं हुआ जारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के अंतर्गत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत हजारों कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा पर संकट गहराता जा रहा है। जॉब सुरक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी नजदीक आने के बावजूद अभी तक विभाग की ओर से आवश्यक पत्र जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इससे विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में भारी असमंजस और भय की स्थिति बनी हुई है।

    इस मामले को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा और राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी जॉब सुरक्षा नियमों की सभी शर्तें पूरी करते हैं, इसके बावजूद विभागीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक न तो कर्मचारियों को आवेदन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश मिले हैं और न ही विभागीय पत्र जारी किया गया है।

    यूनियन के राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने बताया कि विभागीय देरी से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान पर चर्चा करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए 21 जनवरी को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक रोहतक में बुलाई गई है। यह बैठक राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें जॉब सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।


    हरियाणा में छोटी कद के लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये

    बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम, ट्रंप अप्वाइंटी, पंचायतों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों को जॉब सुरक्षा दिलाने, सभी ब्रांचों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने और आगामी त्रिवार्षिक जिला कमेटी के चुनाव की तारीख तय करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सभी ट्रंप अप्वाइंटी कर्मचारियों का डाटा HKRN पोर्टल पर अपलोड कर उन्हें जॉब सुरक्षा देने की मांग भी उठाई जाएगी।

    यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट केस के बाद भी कई कर्मचारियों को अभी तक जॉब सुरक्षा नहीं दी गई है। इसके अलावा वर्ष 2020 से 2023 तक की लंबित एलटीसी का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा इस वर्ष की एलटीसी रद किए जाने की सूचनाओं को लेकर भी कर्मचारियों में रोष है। यदि यह निर्णय सही पाया गया तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।


    सिरसा खबर, फग्गू रजवाहा, 42000 टेल, सिंचाई समस्या, किसान आंदोलन, भारतीय किसान एकता, बीकेई, हरियाणा सिंचाई विभाग, फग्गू गांव, रोहन गांव, रोड़ी गांव, हरियाणा किसान समाचार, डबवाली

    राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने बताया कि विभाग द्वारा रेगुलर कर्मचारियों के सर्कल स्तर पर पद बढ़ाने की प्रक्रिया भी अटकी हुई है। तीन महीने बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों का डाटा एचआरएमएस पर अपलोड नहीं किया गया है, जिससे उनकी पदोन्नति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा वाशिंग भत्ते की किस्त भी जारी नहीं की गई है।

    राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सभी कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए। सरकार द्वारा 31 जनवरी तक सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अब अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद न तो कर्मचारियों को लॉगिन के लिए ओटीपी मिल रहे हैं और न ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो पाई है। स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हजारों कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन है दिशा पाटनी की ‘सौतन’? जिस पर कभी फिदा थे तलविंदर, अफेयर की खबर आते ही मारा ताना
    Next Article प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प, पालकी रोकी, स्नान नहीं कर पाए शंकराचार्य
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026

    बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में श्री राधाष्टमी का त्योहार बड़े…

    By श्वेता चौहानSeptember 21, 2026

    Punjab News: गोराया के श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में श्री श्री 1008 श्री महंत…

    दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

    September 21, 2026

    शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.