Close Menu
    What's Hot

    Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली, Viral हुआ तगड़ा फाइट वीडियो

    April 28, 2026

    अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

    April 28, 2026

    बजट में बेस्ट डील! Redmi 15A सिर्फ ₹12,999 में, पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इन बच्चियों को किया जाएगा सम्मानित, 28 जनवरी तक करें आवेदन
    हरियाणा

    सिरसा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इन बच्चियों को किया जाएगा सम्मानित, 28 जनवरी तक करें आवेदन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के सिरसा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक बालिकाएं 28 जनवरी तक अपने आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग की सिफारिश के साथ मुख्यालय भेजा जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक कार्य, खेल, संस्कृति, शिक्षा, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, मीडिया एवं साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना है।

    डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चयनित बालिकाओं को सम्मानित कर अन्य बालिकाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें खेल के क्षेत्र में 20, सांस्कृतिक क्षेत्र में 10, सामाजिक कार्यों के लिए 2, मीडिया और साहित्य के लिए 2 तथा वीरता के लिए 3 पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा विशेष अथवा दिव्यांग बालिकाओं द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया या बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 5 पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं हरियाणा के बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में रहने वाले बच्चों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य के लिए भी 5 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

    उप निदेशक ने बताया कि इन सभी श्रेणियों में चयनित प्रत्येक विजेता बालिका को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिन बालिकाओं ने किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें।

    आवेदन करने के लिए बालिकाओं को अपना पूर्ण बायोडाटा, पता, फोटो और उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां 28 जनवरी तक लघु सचिवालय स्थित वाणिज्य भवन के प्रथम तल पर कमरा नंबर तीन में स्वयं उपस्थित होकर जमा करवानी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत आ रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े रैपर! कान्‍ये वेस्‍ट करेंगे पहला लाइव कॉन्‍सर्ट
    Next Article प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 6 राज्यों को जोड़ता है आपस में

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026

    हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया प्रमोशन कोटा

    April 27, 2026

    नौतपा कब से होगा शुरू? जानें क्या करें और क्या न करें

    April 27, 2026

    हरियाणा में चलती बस में लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली, Viral हुआ तगड़ा फाइट वीडियो

    By श्वेता चौहानApril 28, 2026

    Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली,…

    अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

    April 28, 2026

    बजट में बेस्ट डील! Redmi 15A सिर्फ ₹12,999 में, पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.