Close Menu
    What's Hot

    PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    November 16, 2026

    रातभर करवटें बदलते हैं, फिर भी नहीं आती नींद? सोने से पहले करें ये 3 काम

    November 16, 2026

    मसूरी की ट्रेनिंग में मिले IAS-IPS, अब पंचकूला में थामा एक-दूसरे का हाथ, यादगार बनी अफसरों की शादी

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 16, 2026

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»रातभर करवटें बदलते हैं, फिर भी नहीं आती नींद? सोने से पहले करें ये 3 काम
    हरियाणा

    रातभर करवटें बदलते हैं, फिर भी नहीं आती नींद? सोने से पहले करें ये 3 काम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है. देर रात तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना और काम के तनाव में रहना लोगों की आदत बन गई है. इसका असर उनकी नींद पर भी पड़ रहा है. कई लोग रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से नींद नहीं आती. कुछ लोग इसके लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं. हालांकि, आयुर्वेद में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर नींद की समस्या में राहत मिल सकती है.

    सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8 फरीदाबाद के सीनियर आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा ने Local18 से बातचीत में इसके तीन आसान उपाय बताए हैं. डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि नींद नहीं आना आजकल एक बड़ी समस्या बन गई है. हालांकि, कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके इस परेशानी को कम किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले रात को सोने से करीब आधा से एक घंटा पहले मोबाइल बंद कर देना चाहिए. साथ ही टीवी भी नहीं देखना चाहिए. सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मोबाइल और टीवी देखने से दिमाग सक्रिय रहता है.

    दूसरा उपाय पैरों की मालिश 

    डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि दूसरा उपाय पैरों की मालिश करना है. रात को सोने से करीब आधा घंटा पहले दोनों पैरों में तिल के तेल से अच्छी तरह मालिश करनी चाहिए. इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और शरीर को शांत होने में मदद मिलती है. इस आदत को रोजाना अपनाने से नींद आने में भी सहायता मिल सकती है. इसके अलावा सरसों के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म करना जरूरी नहीं है. सामान्य सरसों के तेल से भी मालिश की जा सकती है. तिल और सरसों दोनों के तेल से मालिश करने पर शरीर में वात को संतुलित रखने में मदद मिलती है. आयुर्वेद में वात का संतुलन बनाए रखना अच्छी नींद के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

    रात में मोबाइल चलाने का असर नींद पड़


    HYP 6726827 377e784cec0c4204b801c975f7af46dc wm 1794748372368 2

    उनका कहना है क‍ि आजकल बहुत से लोग रात में एक-दो बजे तक मोबाइल चलाते रहते हैं. इसका सीधा असर उनकी नींद पर पड़ सकता है. जब कोई व्यक्ति लगातार मोबाइल या टीवी देखता है तो दिमाग को जागते रहने का संकेत मिलता है. ऐसे में दिमाग सक्रिय रहता है और सोने में परेशानी होती है. इसलिए रात को समय पर मोबाइल बंद करना जरूरी है. जिन लोगों को लंबे समय से नींद नहीं आने की परेशानी है, वे रात में एक कप गुनगुना दूध पी सकते हैं. इससे भी नींद आने में मदद मिल सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए समस्या लगातार बनी रहने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमसूरी की ट्रेनिंग में मिले IAS-IPS, अब पंचकूला में थामा एक-दूसरे का हाथ, यादगार बनी अफसरों की शादी
    Next Article PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मसूरी की ट्रेनिंग में मिले IAS-IPS, अब पंचकूला में थामा एक-दूसरे का हाथ, यादगार बनी अफसरों की शादी

    November 16, 2026

    मौसम बदलते ही बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे रखें परिवार का ख्याल

    November 15, 2026

    हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

    November 15, 2026

    गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

    November 15, 2026

    गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत

    November 15, 2026

    कैथल में एक हादसे ने उजाड़े तीन परिवार, 3 युवकों की मौत और 4 घायल

    November 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    By अंकित कुमारNovember 16, 2026

    पीएम मोदी आज से फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। PM Modi Philippines Visit Begins: प्रधानमंत्री…

    रातभर करवटें बदलते हैं, फिर भी नहीं आती नींद? सोने से पहले करें ये 3 काम

    November 16, 2026

    मसूरी की ट्रेनिंग में मिले IAS-IPS, अब पंचकूला में थामा एक-दूसरे का हाथ, यादगार बनी अफसरों की शादी

    November 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.