Close Menu
    What's Hot

    ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

    May 30, 2026

    विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट…

    May 30, 2026

    टॉक्सिक में ग्रे शेड रोल में दिखेंगी कियारा आडवाणी?

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

      May 30, 2026

      बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

      May 30, 2026

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      May 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
    Breaking News

    ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Iran US War Ceasefire: ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
    Iran US War Ceasefire: ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

    दावा- ईरान को 28 लाख करोड़ का रीकंस्ट्रक्शन फंड देगा अमेरिका
    Iran US War Ceasefire, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समझौता होने पर ईरान को 300 अरब डॉलर (करीब 28.5 लाख करोड़ रुपए) का फंड दिया जा सकता है। साथ ही अमेरिकी कंपनियों को ईरान में निवेश की अनुमति भी मिल सकती है। एक ईरानी अधिकारी ने इसे रीकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम बताया है। उनका कहना है कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान को यह आर्थिक सहायता देने का वादा किया जाएगा।

    दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब हैं। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसके पास मौजूद संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम को खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि फिलहाल परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं चल रही है।

    ट्रम्प पर विश्वासघात करने का आरोप

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ने ट्रम्प पर कूटनीति (डिप्लोमेसी) से तीसरी बार विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

    रेजाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, समुद्री नाकेबंदी जारी रखकर और बातचीत में जरूरत से ज्यादा मांगें रखकर ट्रम्प ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका झुकाव बातचीत की तरफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प बातचीत के बजाय किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे हैं।

    ईरान से कोई भी समझौता अच्छा होगा

    वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के साथ समझौते को लेकर धैर्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं और उनका मानना है कि कोई भी डील अच्छी डील होगी।

    सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि ट्रम्प ऐसा समझौता चाहते हैं, जिससे ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर सहमति नहीं बनाता, तो सैन्य ताकत का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

      May 30, 2026

      बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

      May 30, 2026

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      May 30, 2026

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

      By अंकित कुमारMay 30, 2026

      Iran US War Ceasefire: ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और…

      विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट…

      May 30, 2026

      टॉक्सिक में ग्रे शेड रोल में दिखेंगी कियारा आडवाणी?

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.