Close Menu
    What's Hot

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

    June 23, 2026

    करोड़पति बॉयफ्रेंड से शादी कर रही एक्ट्रेस नितिभा कौल

    June 23, 2026

    क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
    Breaking News

    चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    China Ex Defense Ministers: चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
    China Ex Defense Ministers: चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में सैन्य अदालत ने सुनाया फैसला
    China Ex Defense Ministers, (द भारत ख़बर), बीजिंग: चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों वेई फेंग और ली शांग्फू को भ्रष्टाचार मामलों में दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई गई है। लेकिन इस सजा पर क्रियान्वयन दो वर्ष बाद होगा, तब तक वे कारागार में रहेंगे। चीन की सैन्य अदालत ने दोनों पर अलग-अलग मुकदमा चलाते हुए गुरुवार को सजा सुनाई है।

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अदालत के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि वेई को रिश्वत लेने का दोषी पाया गया जबकि ली को रिश्वत लेने और रिश्वत देने का प्रयास करने का दोषी पाया गया है।

    संपत्ति भी होगी जब्त

    आदेश में दोनों के राजनीतिक अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं और उनकी सारी संपत्ति भी जब्त होगी। वेई और उनके बाद रक्षा मंत्री बने ली ने राष्ट्रपति शी चिनच्फग के कार्यकाल में ही कार्य किया। वेई 2018 से 2023 तक चीन के रक्षा मंत्री रहे जबकि ली ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में कुछ महीने ही कार्य किया।

    पार्टी से किया गया था बर्खास्त

    दोनों को शक के आधार पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। रक्षा मंत्री के तौर पर दोनों ही राष्ट्रपति चिनच्फग की अध्यक्षता वाले चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य भी थे। रक्षा मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद उन्हें आयोग से भी हटा दिया गया।

    चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई राकेट (मिसाइल) फोर्स के प्रमुख रहे जनरल वेई और जनरल ली

    जनरल वेई और जनरल ली चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई राकेट (मिसाइल) फोर्स के प्रमुख रहे। यह फोर्स 2015 में राष्ट्रपति चिनच्फग ने सेना के ढांचे में बदलाव के दौरान स्थापित की थी। वेई इस फोर्स की स्थापना से लेकर 2017 तक इसके प्रमुख रहे और उसके बाद रक्षा मंत्री बन गए।

    अचानक लापता हो गए थे वेई

    रक्षा मंत्री रहते हुए वेई अचानक लापता हो गए थे, बाद में उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी का पता चला था। हिरासत में ही उन पर भ्रष्टाचार मामले में सैन्य अदालत में मुकदमा चला। जबकि ली को राष्ट्रपति शी ने स्वयं रक्षा मंत्री नियुक्त किया था। ली की बर्खास्तगी के बाद पीएलए के कई शीर्ष अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया और उनमें से कई पर भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाकर उन्हें दंडित किया गया। 2012 में शी चिनच्फग के सत्ता संभालने के बाद चीन में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार निरोधी अभियान चला था।

    10 लाख लोगों को किया गया दंडित

    इस अभियान में 10 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को दंडित किया गया। दंडित होने वालों में सेना के कई जनरल भी शामिल हैं। इसी वर्ष जनवरी में पीएलए के सर्वोच्च अधिकारी जनरल झांग यूक्शिया और शीर्ष जनरल लियू झेनली भी अनुशासन तोड़ने के मामलों में जांच के दायरे में आ गए हैं।

    ये भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट विस्तार: नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में फिर मौसम का अलर्ट, आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article अकेले में देखें ये 18+ वेब सीरीज़, कहानी और बोल्ड सीन्स दोनों कर देंगे हैरान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026

      लखनऊ में इमारत में आग लगने 15 लोगों की मौत

      June 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

      By श्वेता चौहानJune 23, 2026

      पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार…

      करोड़पति बॉयफ्रेंड से शादी कर रही एक्ट्रेस नितिभा कौल

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.