Close Menu
    What's Hot

    Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए हैरान

    May 7, 2026

    अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

    May 7, 2026

    चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

      May 7, 2026

      चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

      May 7, 2026

      Mohan Bhagwat: लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून: मोहन भागवत

      May 7, 2026

      नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

      May 7, 2026

      धमाकों के बाद पंजाब में एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

      May 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल
    हरियाणा

    चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में चिराग योजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और अब मामला सीधे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दो महीने तक सरकार सोई रही? जब दाखिलों का ड्रॉ निकलने का समय आया, तभी इस योजना पर अचानक यू-टर्न क्यों लिया गया? और अब क्या सरकार पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों पर डालकर खुद पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है?

    चिराग योजना में आय सीमा को लेकर पहले 8 लाख और फिर 1.80 लाख करने के फैसले ने लाखों अभ्यर्थियों और परिवारों को असमंजस में डाल दिया। अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है, जबकि चार्जशीट की प्रक्रिया भी चल रही है।

    करीब दो महीने पहले विभाग की ओर से जारी एक पत्र में निजी स्कूलों की रिजर्व सीटों पर दाखिले के लिए आय सीमा 8 लाख रुपये तय कर दी गई थी। इस फैसले से मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि यह आदेश लापरवाही के चलते जारी हुआ। इसके बाद 30 मार्च को विभाग ने नया पत्र जारी कर साफ कर दिया कि आय सीमा 1.80 लाख रुपये ही लागू रहेगी।

    संबंधित खबरें

    प्रारंभिक जांच में तीन अधिकारियों—असिस्टेंट रामबीर, सुपरिडेंट राजेश और असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल—को लापरवाही का जिम्मेदार माना गया है। इनकी शाखाएं बदल दी गई हैं और अब इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

    विभागीय फेरबदल के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल को प्राइवेट स्कूल ब्रांच से हटाकर कोऑर्डिनेशन और ग्रीवांस शाखा में भेजा गया है। उनकी जगह विरेंद्र गोदारा को जिम्मेदारी दी गई है, जिनकी रिटायरमेंट में केवल एक साल बाकी है। वहीं असिस्टेंट रामबीर को टीजीटी स्थापना शाखा और सुपरिडेंट राजेश को मिड-डे मील शाखा में ट्रांसफर किया गया है।


    vfOIbFaIXwDzMMB6ZGFNkXdjv wbohl9NPMuuK0 WasiUpGwJylXODq8pcyZq5HYsY1yWyGnkqzA7joDly9PMdAsmVWhBimihgNk

    पूरे मामले की फाइल प्रक्रिया पर नजर डालें तो यह साफ होता है कि आदेश कई स्तरों से होकर गुजरा। फाइल सबसे पहले असिस्टेंट स्तर से शुरू हुई, फिर सुपरिडेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर के पास पहुंची। इसके बाद एडिशनल डायरेक्टर और डायरेक्टर स्तर पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। ऐसे में सवाल और गहरा हो जाता है कि जब इतने स्तरों पर फाइल गई, तो गलती आखिर कैसे नहीं पकड़ी गई?

    योजना के तहत प्रदेश के 1108 निजी स्कूलों में करीब 47 हजार सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च तक पूरी हो चुकी है और 1 से 5 अप्रैल के बीच ड्रॉ के जरिए स्कूल अलॉट किए जाने हैं।

    यही वजह है कि इस समय लिया गया यू-टर्न हजारों परिवारों के लिए झटका बन गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 8 लाख आय सीमा को आधार मानकर आवेदन किया था, वे अब अचानक योजना से बाहर हो गए हैं।

    फिलहाल विभाग अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या यह सिर्फ अधिकारियों की गलती थी या फिर सिस्टम की बड़ी चूक? आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि इस मामले में असली जिम्मेदारी किस पर तय होती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअकेले में देखें ये 18+ वेब सीरीज़, कहानी और बोल्ड सीन्स दोनों कर देंगे हैरान
    Next Article अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में फिर मौसम का अलर्ट, आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 7, 2026

    4000 से ज्यादा केंद्र अब सरकारी भवनों में शिफ्ट, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – नया हरियाणा

    May 7, 2026

    1 लाख की रिश्वत लेते निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान गिरफ्तार – नया हरियाणा

    May 7, 2026

    सिरसा-हिसार समेत 4 जिलों में आंधी का अलर्ट, 10 मई से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ – नया हरियाणा

    May 7, 2026

    सिरसा में 15 मई को CM सैनी का दौरा:नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन को करेंगे रवाना; निशुल्क यात्रा शुरू

    May 7, 2026

    यूट्यूब से की UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में आकांक्षा आनंद बनीं IAS अफसर

    May 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए हैरान

    By श्वेता चौहानMay 7, 2026

    Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए…

    अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

    May 7, 2026

    चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल

    May 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.