Close Menu
    What's Hot

    Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए हैरान

    May 7, 2026

    अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

    May 7, 2026

    चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

      May 7, 2026

      चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

      May 7, 2026

      Mohan Bhagwat: लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून: मोहन भागवत

      May 7, 2026

      नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

      May 7, 2026

      धमाकों के बाद पंजाब में एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

      May 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग
    Breaking News

    अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Canada Alberta Separation Crisis: अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग
    Canada Alberta Separation Crisis: अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

    तेल और गैस से भरपूर राज्य है कनाडा का पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा
    Canada Alberta Separation Crisis, (द भारत ख़बर), ओटावा: कनाडा के पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग और ज्यादा तेज हो गई है। अलगाववादियों ने बुधवार को दावा किया है कि उन्होंने इतना समर्थन जुटा लिया है कि अब स्वतंत्रता पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) कराया जा सकता है। अलगाववादी नेताओं के मुताबिक, उन्होंने करीब 3 लाख हस्ताक्षर चुनाव अधिकारियों को सौंपे हैं, जबकि इसके लिए 1.78 लाख दस्तखत की जरूरत थी।

    आंदोलन के नेता मिच सिलवेस्ट्रे ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि अब यह लड़ाई अगले चरण में पहुंच गई है। इस अलगाववादी आंदोलन की जड़ें काफी पुरानी हैं। अल्बर्टा, जहां करीब 50 लाख लोग रहते हैं, लंबे समय से खुद को कनाडा के बाकी हिस्सों से अलग मानता है। यहां के लोग मानते हैं कि उनकी संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति अलग है, लेकिन फैसले ओटावा में बैठकर लिए जाते हैं।

    हस्ताक्षरों की जांच करेगा चुनाव आयोग

    हालांकि इतना समर्थन जुटा लेने का मतलब यह नहीं है कि रेफरेंडम पक्का हो गया है। चुनाव आयोग को पहले इन हस्ताक्षरों की जांच करनी होगी। इस प्रक्रिया पर फिलहाल अदालत के आदेश की वजह से रोक भी लगी हुई है। अगर वोटिंग अल्बर्टा के पक्ष में गई तो यह प्रांत कनाडा को छोड़ अलग देश बन सकता है।

    जनमत संग्रह के साथ अलगाव पर भी हो सकती है वोटिंग

    अल जजीरा के मुताबिक, अगर सभी कानूनी अड़चनें दूर हो जाती हैं, तो प्रांत में 19 अक्टूबर को प्रस्तावित बड़े जनमत संग्रह के साथ अलगाव पर भी वोटिंग कराई जा सकती है। उसी दिन संविधान और इमिग्रेशन जैसे दूसरे मुद्दों पर भी मतदान की योजना है।

    सर्वे में 30% लोग ही अलग देश के पक्ष में

    अगर यह प्रस्ताव वोटिंग तक पहुंचता है, तो लोगों से सीधा सवाल पूछा जाएगा कि क्या अल्बर्टा कनाडा से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बनना चाहिए। लेकिन सर्वे बताते हैं कि अभी सिर्फ करीब 30 प्रतिशत लोग ही इसके समर्थन में हैं, यानी जनमत संग्रह पास होना भी आसान नहीं है।

    हालांकि अलगाववादियों का मानना है कि यह आंकड़ा वोटिंग के दौरान बढ़ने वाला है। अल्बर्टा की प्रीमियर डेनिएल स्मिथ ने कहा है कि अगर जरूरी हस्ताक्षर पूरे होते हैं तो वह वोटिंग आगे बढ़ाएंगी, लेकिन वह खुद कनाडा से अलग होने के पक्ष में नहीं हैं।

    कनाडा से अलग क्यों होना चाहता है अल्बर्टा

    • अल्बर्टा तेल और गैस से भरपूर राज्य है। यहां कनाडा के कुल तेल उत्पादन का लगभग 84% हिस्सा निकलता है। यहां के लोगों को लगता है कि वे ज्यादा कमाते हैं, लेकिन फायदा बाकी कनाडा को ज्यादा मिलता है। उन्हें शिकायत है कि टैक्स का पैसा ओटावा जाकर खर्च होता है, जबकि फैसले लेते समय उनकी आवाज कम सुनी जाती है।
    • दूसरा बड़ा मुद्दा केंद्र सरकार से टकराव है। ओटावा में बैठी सरकार के फैसलों को लेकर अल्बर्टा में नाराजगी रहती है। खासकर पर्यावरण और जलवायु से जुड़े नियमों को लेकर। यहां के लोग मानते हैं कि ये नियम उनके तेल और गैस उद्योग को नुकसान पहुंचाते हैं और बिना समझे बनाए जाते हैं।
    • तीसरा कारण पहचान और राजनीति है। अल्बर्टा को कनाडा के बाकी हिस्सों से अलग माना जाता है। यहां की राजनीति ज्यादा कंजर्वेटिव (रूढ़िवादी) है, जबकि केंद्र में लंबे समय से लिबरल विचारधारा हावी रही है।
    • इसके अलावा यहां यह भी भावना है कि केंद्र सरकार उनके संसाधनों पर ज्यादा नियंत्रण रखती है। पाइपलाइन, ऊर्जा परियोजनाएं और निर्यात जैसे मुद्दों पर कई बार फैसले अटकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता है।

    ये भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट विस्तार: नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल
    Next Article Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए हैरान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

      May 7, 2026

      Mohan Bhagwat: लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून: मोहन भागवत

      May 7, 2026

      नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

      May 7, 2026

      धमाकों के बाद पंजाब में एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

      May 7, 2026

      देश को निशाना बनाने वाले दुश्मनों को लगातार कड़ा संदेश देता रहेगा आॅपरेशन सिंदूर

      May 7, 2026

      S. Jaishankar : भारत और सूरीनामा के रिश्ते गहरे और पुराने : एस जयशंकर

      May 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए हैरान

      By श्वेता चौहानMay 7, 2026

      Nandamuri Balakrishna के बारे में Urvashi Rautela ने कही ऐसी बात, फैंस भी रह गए…

      अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

      May 7, 2026

      चिराग योजना में यू-टर्न पर घमासान, गलत लेटर मामले में अधिकारियों पर गाज; उठे सरकार की भूमिका पर सवाल

      May 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.