Close Menu
    What's Hot

    बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

    June 22, 2026

    बिकिनी लुक में छाईं अर्चना पूरन सिंह की छोटी बहू, आयुष्मान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

    June 22, 2026

    पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Union Minister Shivraj Singh Chouhan पंजाब के दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद 
    दिल्ली

    Union Minister Shivraj Singh Chouhan पंजाब के दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद 

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Union Minister Shivraj Singh Chouhan पंजाब के दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद 
    Union Minister Shivraj Singh Chouhan पंजाब के दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद 

    • पंजाब में किसानों और मनरेगा सहित ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का ज़मीनी स्तर पर खेती को लाभकारी और गांवों को सशक्त बनाने पर जोर
    • पंजाब में मोगा और जालंधर में 27 नवंबर को शिवराज सिंह के व्यस्त कार्यक्रम
    • पर्यावरण-संवेदनशील मॉडल गांव और उन्नत आलू बीज अनुसंधान संस्थान का भ्रमण भी करेंगे शिवराज सिंह

    Union Minister Shivraj Singh Chouhan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26-27 नवंबर 2025 को पंजाब के दौरे पर रहेंगे, जहां वे किसानों और मनरेगा सहित ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और इनसे जुड़ी विभिन्न हितधारक संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।

    योजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे और आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश देंगे

    शिवराज सिंह चौहान, जो कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री के रूप में देशभर में ग्रामीण विकास तथा विकसित कृषि, आधुनिक खेती और समृद्ध किसान का विजन लेकर काम कर रहे हैं, पंजाब के इस दौरे में जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे और आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 26 नवंबर की रात अमृतसर पहुंचेंगे और 27 नवंबर की सुबह अमृतसर से सीधे मोगा जिले के गांव रंसीह कलां के लिए रवाना होंगे।

    विकसित किए गए नवाचारों की जानकारी भी लेंगे

    जो पर्यावरण-संवेदनशील, फसल-अवशेष प्रबंधन और सामाजिक भागीदारी के लिए जाना जाने वाला मॉडल गांव है। यहां वे किसानों और ग्रामीणों के साथ खुले संवाद में पर्यावरण संरक्षण, खेत स्तर की चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, फसल विविधिकरण और आय बढ़ाने के उपायों पर बातचीत करेंगे तथा गांव द्वारा स्वयं की पहल से विकसित किए गए नवाचारों की जानकारी भी लेंगे।

    स्किल डेवलपमेंट और अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी

    मोगा में संवाद के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जालंधर स्थित के.एल. सहगल मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे, जहां वे मनरेगा लाभार्थियों से मुलाकात कर रोजगार सृजन, आजीविका सुरक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण में मनरेगा की भूमिका पर चर्चा करेंगे। इसके बाद जालंधर में वे जिला प्रशासनिक परिसर में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें आवास, सड़क, आजीविका, स्व-सहायता समूह, स्किल डेवलपमेंट और अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    योजनाओं की समीक्षा के बाद चौहान मीडिया से मुखातिब होंगे

    जालंधर स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में योजनाओं की समीक्षा के बाद चौहान मीडिया से मुखातिब होंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों और गांवों के लिए केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं, हाल के निर्णयों और पंजाब के प्रति विशेष फोकस को साझा करेंगे। इसके बाद वे आईसीएआर–सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई), बदशाहपुर, जालंधर पहुंचकर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे, जहां उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज, आधुनिक किस्मों और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में संस्थान की भूमिका पर चर्चा होगी।

    यह केंद्र लंबे समय से पंजाब सहित उत्तरी भारत के किसानों को गुणवत्तापूर्ण आलू बीज और उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्पादकता और मूल्य संवर्द्धन दोनों को बढ़ावा मिला है। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री श्री चौहान अमृतसर हवाई अड्डे से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    समस्याएं, सुझावों को जाने बिना वास्तविक विकास नहीं हो सकता

    शिवराज सिंह का यह दौरा न केवल पंजाब के किसानों, मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीण समुदायों के साथ सीधा संवाद मजबूत करेगा, बल्कि फील्ड से मिले फीडबैक के आधार पर केंद्र की कृषि और ग्रामीण विकास नीतियों को और अधिक प्रभावी, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप और परिणामोन्मुख बनाने में भी सहायक होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह इसी भावना के साथ पिछले कुछ महीनों से विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों और ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनका मानना है कि फील्ड में जाए बिना और किसानों एवं ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं, सुझावों को जाने बिना वास्तविक विकास नहीं हो सकता।

    ये भी पढ़ें: Karnal Robbery Case : पांचों आरोपी छह दिन के रिमांड पर, मुख्य आरोपी राजा के खिलाफ 56 केस

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी सौंपना एक ऐतिहासिक क्षण-Awarding the hosting rights of the 2030 Commonwealth Games to India is a historic moment-Aaj Samaaj
    Next Article प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली भर्ती, अंतिम तिथि 16 दिसंबर, जल्दी करें आवेदन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

      By श्वेता चौहानJune 22, 2026

      ‘AAP’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ…

      बिकिनी लुक में छाईं अर्चना पूरन सिंह की छोटी बहू, आयुष्मान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.