Close Menu
    What's Hot

    Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

    August 10, 2026

    पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

    August 10, 2026

    मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»UP News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, वॉटर टैंक की सफाई करने गए मजदूर की मौत, बचाने गए गार्ड की भी गई जान | Uttar Pradesh
    Breaking News

    UP News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, वॉटर टैंक की सफाई करने गए मजदूर की मौत, बचाने गए गार्ड की भी गई जान | Uttar Pradesh

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Greater Noida Eldeco Society water tank accident, two workers die during water tank cleaning, contractor arrested after Greater Noida accident, suffocation deaths inside water tank, Knowledge Park Greater Noida tragedy, water tank cleaning safety negligence, ग्रेटर नोएडा में हादसा, एल्डिको सोसाइटी में हादसा, वॉटर टैंक साफ करते वक्त हादसा, यूपी ट्रेंडिंग न्यूज
    ग्रेटर नोएडा की सेक्टर 150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया।

    Greater Noida Water Tank Accident: रोटी कमाने निकले दो लोग शायद यह नहीं जानते थे कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। एक कर्मचारी वॉटर टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया। ऐसे में उसे बचाने के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड बिना अपनी जान की परवाह किए टैंक में उतर गया। अफसोस इंसानियत की यह कोशिश भी दोनों की जान नहीं बचा सकी। जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी ने कुछ ही पलों में दोनों की सांसें छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे ग्रेटर नोएडा को झकझोर कर रख दिया है।

    यह हादसा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित पॉश एल्डिको सोसाइटी में रविवार को वाटर टैंक की सफाई के दौरान हुआ। टैंक के अंदर दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में नियमित रखरखाव के तहत वॉटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था। सफाई के लिए एक कर्मचारी टैंक के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड उसे बचाने के इरादे से टैंक में चला गया। कुछ ही देर बाद वह भी बाहर नहीं निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाटर टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस जमा होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अब जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। क्या कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे और क्या टैंक में प्रवेश से पहले गैस की जांच की गई थी। इन सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

    हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही इस हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों तक पहुंची, उनके घरों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एल्डिको सोसाइटी में भी घटना को लेकर गहरा दुख है। यह हादसा एक बार फिर उन सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिनका पालन सीवर, वाटर टैंक और अन्य बंद स्थानों में काम करने के दौरान अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

    Previous articleअभिषेक शर्मा बाहर, 4 खिलाड़ियों की एंट्री, तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
    Next articleSuman Pahuja Net Worth: कौन हैं सुमन पाहुजा? जानिए डाइटिशियन-यूट्यूबर की वेट लॉस जर्नी और नेटवर्थ

    Amit Upadhyay

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानीपत में डॉक्टरों की लापरवाही, पैर की हड्‌डी टूटी थी कर दिया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौत
    Next Article अभिषेक शर्मा बाहर, 4 खिलाड़ियों की एंट्री, तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026

      सरकार JPSC परीक्षाएं रद्द करने को राजी, CGL परीक्षा रद्द करने से इनकार, छात्र घेरेंगे विधानसभा

      August 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

      By परवेश चौहानAugust 10, 2026

      मोहम्मद सिराज के हैट्रिक छक्के से जीती टीम इंडिया नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने…

      पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

      August 10, 2026

      मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.