Close Menu
    What's Hot

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    June 24, 2026

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Weather Report : आज का मौसम, 6 जनवरी 2024, कैसा रहेगा आज का मौसम, मौसम विभाग का ऑरेंट अलर्ट
    Breaking News

    Weather Report : आज का मौसम, 6 जनवरी 2024, कैसा रहेगा आज का मौसम, मौसम विभाग का ऑरेंट अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Weather Report

    Weather Update Live: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर ऱखा है। हालांकि हरियाणा में शुक्रवार को भी कई इलाकों में धूप तो निकली, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। 

    ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। 

    वहीं, सुबह और रात में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह और रात में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई।

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 6 और 7 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

    वहीं, दोनों दिन ठंड और अत्यधिक ठंड के रूप में भी दर्ज किए जाएंगे। 

    मौसम विभाग ने कहा है कि 8 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण 9 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा।

     

    गुरुवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

    हिसार में तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

    6 जनवरी को घना कोहरा और सीवियर कोल्ड डे, ऑरेंज अलर्ट

    हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए राज्य में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। 

    हालांकि, 8 से 10 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड फिर बढ़ जाएगी।

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक ठंडी हवा के कारण पिछले तीन-चार दिनों में निचले स्तर पर कोहरा कम हो गया था। लेकिन ऊपरी सतह पर घना कोहरा है, जो बादलों जैसा दिखता है। इसके चलते कई जगहों पर सूरज नहीं दिख रहा है और कुछ जगहों पर हल्की धूप निकल रही है, जिससे दिन का तापमान काफी गिर गया है और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बन रही है। 

    गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 9.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

     

    अगले 10 दिनों का मौसम

    डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड रहेगी। 7 और 8 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 

    8 से 10 जनवरी के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के कहर से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन 11 जनवरी के बाद एक बार फिर हवाओं का रुख बदल जाएगा और कड़ाके की ठंड फिर से अपना असर दिखाएगी।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/01/6-january-2024-weather-report-see-detail.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED Raids: इनेलो से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों से मिले 5 करोड़ कैश, अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 4/5 किलो सोना
    Next Article डबवाली डिविजन और सब-डिविजन में बिजली कर्मचारियों के लिए नहीं है शौचालय तक की सुविधा, धरना देने को मजबूर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

    June 23, 2026

    Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    By श्वेता चौहानJune 24, 2026

    नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद…

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.